फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Heavy jam in ghazipur

जाम में छूटा राहगीरों को पसीना

Wed, 02 Nov 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 02 Nov 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Heavy jam in ghazipur
traffic jam - फोटो : अमर उजाला
नगर में जाम की समस्या से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। आलम यह है कि एक मार्ग पर भीषण जाम लगने के बाद अन्य मार्गों पर आवागमन का दबाव बढ़ने से वहां भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। बुधवार को लंका और विशेश्वरगंज में घंटों को जाम के बीच राहगीरों को पसीना बहाना पड़ा। ओवरब्रिज पर वाहनों की लाइन लगी। जाम की वजह से लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े नौ बजे गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर लंका पर जाम का झाम शुरू हो गया। देखते ही देखते एक के बाद एक वाहनों के ब्रेक लगने शुरू हो गए और कुछ ही देर में काफी दूरी तरह वाहनों की लाइन की लाइन लग गई। आलम यह हो गया है कि वाहनों को कौन आगे निकाले, पैदल निकल पाना भी मुश्किल हो गया। पिकेट पर मौजूद पुलिस कर्मियों मशक्कत कर एक घंटा बाद जमा समाप्त कराया।
विज्ञापन


इसी बीच दिन में करीब एक बजे विशेश्वरगंज के पास जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। लंका से लेकर रौजा तक वाहनें की लाइन लग गई। ओवरब्रिज वाहनों से भरा रहा। जाम में फंसे आगे-पीछे निकलने के लिए वाहनों को हार्न बजाते रहे, जिससे भीड़ में फंसे अन्य लोगों को उलझन होती रही। आगे-पीछे निकलने को लेकर लोगों में किचकिच भी होती रही। स्कूली वाहन भी जाम में रहे, जिससे उसमें सवार बच्चे परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैदल आवागमन करने वाले भी भीड़ से निकलने के लिए परेशान रहे। पुलिस कर्मी जाम समाप्त कराने के लिए हांफते रहे। पुलिस एक तरफ से आने वाले वाहनों को रोकते हुए दूसरी तरफ से आने वाले वाहनों को निकलवाया। इसके बाद करीब एक घंटा बाद जाम समाप्त हुआ। इस जाम से बचने के लिए लोगों द्वारा दूसरे मार्गों का सहारा लेने की वजह से उन मार्गों पर भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed