{"_id":"62716da81ef288089f43dcb5","slug":"heart-to-heart-the-sweetness-of-vermicelli-mixed-in-the-fizz-ghazipur-news-vns651654819","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल से मिले दिल, फिजां में घुली सेंवई की मिठास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल से मिले दिल, फिजां में घुली सेंवई की मिठास
विज्ञापन
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का त्योहार मंगलवार को उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह विभिन्न ईदगाहों सहित मस्जिदों में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद बारगाहे ईलाही में हाथ उठाकर गुजरे हुए अपनों की मगफिरत, मोमनीन एवं आलमे इंसानियत की खुशहाली, देश में अमनो-अमान, भाईचारा, तरक्की एवं खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। एक-दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद देने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह रात तक चलता रहा। पूरे दिन एक-दूसरे के यहां जाकर सेंवई सहित अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया। ईदी पाकर बच्चों ने अपने पसंद की चीजें और खिलौने खरीदे। वहीं नमाज के दौरान हर जगह सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
सुबह आठ बजे मुस्लिम बंधुओं का नमाज अदा करने के लिए ईदगाह के लिए घरों से निकलने का सिलसिला शुरु हो गया था। विभिन्न मस्जिदों में निर्धारित समय पर नमाज प्रारंभ हुई। नमाज के बाद इमाम ने खुत्बा पढ़ा इसके बाद बारगाहे इलाही में हाथ उठाकर कौम-ओ-मिल्लत की खुशहाली, तरक्की के साथ ही मुल्क में अमनो-अमान की दुआ की गई। नमाज समाप्त होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी।
ईदगाह के बाहर सदर विधायक जैकिशुन साहू, एसपी रामबदन सिंह, एडीएम एके सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ सोनी ने मुस्लिम बंधुओं को पर्व की मुबारकबाद दी। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार कस्बा सहित मलिकन गांव, पलिवार, रायपुर, देईपुर, झोटना, राजापुर, वृंदावन, मिर्जापुर आदि गांवों में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। कस्बा स्थित ईदगाह मस्जिद में ईमाम जामा मस्जिद हाफिज अब्दुल खालिक ने नमाज अदा कराई। इससे पूर्व अब्दुल माजिद और मुबारक अली ने तकरीर पेश की। बाद नमाज एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में एक अलग ही उत्साह था। उन्होंने गुब्बारा, खिलौने एवं खाने-पीने की वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों पखनपुरा, वीरपुर, शेरपुर, महेंद, महरूपुर, गौसपुर, यूसुफपुर, महेशपुर, मछटी आदि गांवों के अलग-अलग ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह मुस्लिम बंधुओं ने ईद की नमाज अदा की। मुहम्मदाबाद ईदगाह में सुबह 7.30 बजे ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सांसद अफजाल अंसारी, विधायक द्वय सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी एवं अब्बास अंसारी, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी एवं नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शमीम अहमद आदि ने लोगों से गले मिलकर मुबारकबाद दिया। ईद के मद्देनजर सुरक्षा कर्मी लगातार चक्रमण करते रहे। मुहम्मदाबाद ईदगाह पर उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र आदि पूरे समय तक डटे रहे।
विज्ञापन
शादियाबाद संवाददाता के अनुसार श ईदगाह बसेवा और खतीपुर मोहदीनपुर के अलावा क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। देवकली संवाददाता के अनुसार देवकली, माउपारा, महमूदपुर हथिनी, मुस्लिमपुर, पहाड़पुर, रामपुर मांझा, जेवल, शेखपुर, तरांव, पियरी, आगापुर, भितरी, धुवार्जुन, मौधिया, मंडपा, भिखईपुर, सम्मनपुर, नेवादा, सोन्हुली, खनिगह, देवचंदपुर, सिरगिथा, कोरयाडीह आदि गांवों में ईद का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। सेवराई संवाददाता के अनुसार गोड़सरा बड़ी मस्जिद के इमाम कारी अहमद राजा खान ने ईद-उल-फितर की नमाज सुबह सात बजे अदा कराई। क्षेत्र के उसिया, रक्सहां, फरीदपुर, भदौरा, बक्सड़ा, देवल, मनिया, लहना आदि गांव की मस्जिद एवं ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की गई। प्रभारी सीओ विधि भूषण मौर्य के निर्देश पर क्षेत्रीय पुलिस ईदगाह पर मुस्तैद रही। गोड़सरा में नमाज अदा करने के बाद ग्राम प्रधान अब्दुल कलाम खान, सेवराई के सामाजिक कार्यकर्ता मो इसरार, उसिया के ग्राम प्रधान शम्स तबरेज खान, अब्दुल रज्जाक खान आदि ने लोगों से गले मिलकर पर्व की बधाई दी। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार पखनपुरा गांव की जामा मस्जिद के पेश इमाम मोहम्मद शमशुल हक ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा कराई। इसके साथ ही महेशपुर प्रथम, रानीपुर, मच्छटी, सोनाड़ी, मिर्जाबाद ग्राम सभाओं की ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। इसके अलावा जमानिया, करंडा, कासिमाबाद, बहादुरगंज, सादात, औड़िहार, दुल्लहपुर, जखनिया, बारा, दिलदारनगर एवं नंदगंज क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।