फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Heart groaned with tears falling from the eyes of elderly father

बुजुर्ग पिता के आंखों से गिर रहे आंसू से कराह उठा हृदय

Fri, 11 Feb 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Heart groaned with tears falling from the eyes of elderly father
अमेठी में हुए सड़क हादसे में, बहादुरगंज में घर के बाहर बैठे मृतक के पिता को सांत्वना देते लोग। संव? - फोटो : GHAZIPUR
बहादुरगंज। बहादुरगंज कस्बा के रहने वाले अतीकुर्रहमान और उनकी पत्नी अफसाना की सड़क हादसे में अमेठी जनपद में मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया। पैतृक आवास पर आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। बुजुर्ग पिता के चेहरे पर उदासी और आंखों से गिर रहे आंसू सात्वंना देने पहुंचने वालों का हृदय कराह उठ रहा था। हालांकि अतीकुर्ररहमान करीब 12 वर्ष पहले मऊ जनपद के मदनपुरा मुहल्ले में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते थे। हृदय विदारक घटना से कस्बे में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला दक्षिण टोला निवासी मुश्ताक अहमद के आठ पुत्र और पुत्रियों में अतीकुर्ररहमान सबसे बड़े थे। हैंडलुम का कार्य करते थे। करीब 12 वर्ष पूर्व वे अपने ससुराल मऊ जनपद के बुलाकीपुरा मुहल्ला के पास ही मदनपुरा में मकान बनवाकर रहते थे। परिजनों ने बताया कि वह निजी वाहन से मऊ से लखनऊ के लिए सुबह आठ बजे निकले थे। वह सास और पत्नी के इलाज के लिए लखनऊ जा रहे थे। अमेठी जनपद के शुकुलपुर थाने के पास स्कार्पियों और ट्रक के टक्कर में अतीकुर्ररहमान (45), पत्नी अफसाना (40), नूरजहां (65) और साल जाहिद कमाल (35) की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चालक रिजवान और अबसारूल हक का लखनऊ ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। वह बुनकरी का काम करके परिवार का भरण पोषण करते थे। मृतक के तीन पुत्र आरिफ, हंजला और सफ्फान हैं, जबकि पुत्री खुशनुमा है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य तत्काल उनके आवार मऊ स्थित मदनपुरा के लिए रवाना हो गए। इधर बुजुर्ग पिता मुश्ताक अहमद को सात्वंना देने में कस्बा और आस-पास के लोगों भीड़ जुटी हुई थी। वहीं दुर्घटना की जानकारी होते ही कस्बे में मायूसी छा गई। पैतृक आवास पर मौजूद परिजनों के रोने-बिलखने से सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed