फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   health tips for ayush health fair

आयुष स्वास्थ्य मेले में लिए सेहत के टिप्स

Sun, 23 Oct 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
health tips for ayush health fair
सिधौना ग्रामसभा के प्रा. विद्यालय पर रविवार को आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एमओएस) डा. दयाशंकर मिश्र ( दयालु ) ने किया। मंत्री ने धन्वंतरी भगवान की फोटो के आगे दीप जलाने के बाद गांव में स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि आयुर्वेद अथर्ववेद का उपवेद और ब्रह्मा जी के मुख से निकली विद्या है। महर्षि चरक एवं महर्षि धन्वंतरि ने काशी में जन्म लिया और आयुर्वेद को आगे बढ़ाया। उन्होंने महर्षि सुश्रुत को शल्य चिकित्सा का जनक बताते हुए आयुर्वेद, योग, होम्योपैथी यूनानी के महत्व को बताते हुए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का अनुरोध किया। साथ ही जिले में स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के बारे में जानकारी दी। जहां पर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंत्री ने योग प्रशिक्षण शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा योग प्रशिक्षकों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक रूद्र प्रकाश तिवारी, विनय कुमार गुप्ता, नम्रता तिवारी, रामविलास राम, अवधेश चौहान ने योग सिखा कर कर योग के महत्व को अपने स्वस्थ जीवनशैली में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शिविर में हजारों की संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को बीज एवं औषधि पौधों का वितरण किया गया। पूर्व में मंत्री का स्वागत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. शिव दुलार यादव ,पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. आनंद विद्यार्थी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी वाराणसी डा. भावना द्विवेदी, मंडली यूनानी अधिकारी डा. नियाज और जिला होम्योपैथ अधिकारी डा. संपूर्णानंद गुप्ता ने माल्यार्पण व शाल पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन बिंदेश्वरी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed