{"_id":"5d24d1ea8ebc3e6cac64679b","slug":"health-ghazipur-news-vns4718590165","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं को शत-प्रतिशत भुगतान किए जाने के लिए निर्देश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं को शत-प्रतिशत भुगतान किए जाने के लिए निर्देश दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक मंगलवार को राइफल क्लब सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी के बालाजी ने जननी सुरक्षा योजना, जेएसवाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, ईएमटीएस 108/102 सेवाएं, आशा कार्यक्रम, रोगी कल्याण समिति, उपकेंद्र अनटाइड फंड एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की ब्लाकवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जननी सुरक्षा योजनांतर्गत माह जून की तुलनात्मक स्थिति की जानकारी ली। प्रसव के बाद लाभार्थियों एवं आशाओं को दिए जाने वाले जेएसवाई में कम भुगतान वाले ब्लाकों तथा योजना की लिखित रूप से रिपोर्ट न उपलब्ध कराने वाले चिकित्सा इकाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए फटकार लगाई। जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थियों एवं आशाओं को शत-प्रतिशत भुगतान किए जाने के लिए निर्देश दिया।
बैठक में माताओं के टीकाकरण में बताया गया कि क्रमिक उपलब्धि 21665 है, जो लक्ष्य का 18 प्रतिशत है। शिशुओं के टीकाकरण में बीसीजी, पोलियो, मिजिल्स रूबेला प्रथम की जानकारी ली। इसमें जखनिया, जमानिया, बाराचवर, सैदपुर की कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। शत-प्रतिशत टीकाकरण का निर्देश दिया। मातृत्व मृत्यु समीक्षा में बताया गया कि जिले में 15 महिलाओं की मृत्यु हुई है, जिसका कारण पूछा। आशाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए उनके शत-प्रतिशत भुगतान एवं कासिमाबाद, सैदपुर, मिर्जापुर, जमानिया में रिक्त पदों को देखते हुए जहां आशाओं का स्थान रिक्त है, उन्हें तत्काल नियुक्त करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा कार्यक्रम के तहत मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ईएमटीएस में 108 सेवाएं एवं राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवाएं 102 की समस्याओं, पीएचसी, सीएचसी पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी ली। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्या, अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डीपीएम प्रभुनाथ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सभी एमओवाईसी उपस्थित थे।