फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Health Check-ups for 2.90 Lakh Schoolchildren in Limbo

Ghazipur News: 2.90 लाख स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की जांच अधर में

Tue, 14 Apr 2026 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Health Check-ups for 2.90 Lakh Schoolchildren in Limbo
बलिया। आरबीएसके योजना के तहत करीब 2.90 लाख स्कूली बच्चाें के स्वास्थ्य की जांच 10 माह नहीं हो रही है। बाल सुरक्षा गारंटी के तहत संचालित वाहनों का संचालन न होने से चिकित्सकीय टीम पैदल हो गया है, जिससे आठ से 10 किमी दूर स्कूलों में जांच के लिए नहीं पहुंच पा रही है। जिले की रैकिंग शून्य जा रही है। दिसंबर माह में निविदा निकला था, लेकिन टेंडर में सीडीओ के द्वारा कुछ बिंदुओं पर आपत्ति के बाद कैंसल हो गया था। करीब 11 वेंडरों को एक लाख से अधिक रुपया का नुकसान हुआ था। तीन माह बाद भी टेंडर प्रकिया चलने की बात स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।
विज्ञापन

बाल सुरक्षा गारंटी के तहत आरबीएसके योजना के तहत जिले के 17 विकास खंड में दो-दो वाहनों का संचालन होता था। उक्त वाहनों से आरबीएसके के चिकित्सक की टीम क्षेत्र के स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करती है। विगत करीब 10 माह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र की शिकायत पर संचालित वाहनों की जांच हुई।
विज्ञापन

जांच व अनावश्यक दबाव से परेशान वेंडर ने असमर्थता जताते हुए काम छोड़ दिया। तत्कालीन सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन ने सेवानिवृत्त के पूर्व वाहनों के लिए टेंडर निकाला। स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने निविदा की जांच की तो कुछ बिंदुओं पर आपत्ति होने दर्ज किया, जिस पर विभाग ने कैंसिल कर दिया। उसके बाद अब तक टेंडर प्रकिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरबीएसके के तहत चिकित्सकों के स्कूल आने जाने के लिए वाहन के लिए निविदा निकालने की प्रकिया चल रही है। कुछ बिंदुओं पर उच्चाधिकारी द्वारा आपत्ति होने पर कैंसिल किया गया है। उसे सुधार लिया गया है। जल्द टेंडर प्रकिया पूरी कर स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा - डॉ. पदमावती, एसीएमओ, नोडल आरबीएसके
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed