फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   He was hanged in the garden after delivering medicines and goods at home.

घर पर दवा-सामान पहुंचाकर बागीचे में लटक गया फंदे पर

Sun, 16 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
He was hanged in the garden after delivering medicines and goods at home.
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव के पास बागीचे में रविवार की सुबह फंदे से लटकता चालक का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक शनिवार की देर शाम घर से बाजार से सामान खरीदने के लिए निकला था।
विज्ञापन

गांव के दलित बस्ती निवासी रामसरन राम (50) ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। देर शाम वह बीमार पत्नी मीना की दवा घर पहुंचाकर बाजार चले गए। कुछ देर बाद फिर बाजार से घर आए और मछली पहुंचा कर और सामान लेने पुन: बाजार गए, लेकिन घर नहीं लौटे। इधर चालक की बीमार पत्नी काफी देर तक इंतजार करने के बाद सो गई। दूसरे दिन सुबह आम के पेड़ पर रामसरन का शव लटकता मिलने से कोहराम मच गया।
विज्ञापन

देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का एक ही पुत्र है, जो पंजाब में मजदूरी का काम करता है। चालक की मौत से गांव मे सन्नाटा पसरा हुआ है। इधर चालक की मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह- तरह की चर्चाएं हो रही है। इस संबंध में करीमुद्दीनपुर के थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है। तहरीर मिलते ही जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed