फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   He was a stumbling block in our love story': Revealed in the murder of a young man in broad daylight

'वो हमारी प्रेम कहानी में रोड़ा था': दिनदहाड़े युवक की हत्या मामले में युवक-युवती का खुलासा, सन्न रह गई पुलिस

Tue, 29 Aug 2023 02:59 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 29 Aug 2023 02:59 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक भांवरकोल थाना के तराव गांव निवासी मनीष यादव का प्रेम-प्रसंग मुहम्मदाबाद थाना के वैजलपुर गांव निवासी मीनू यादव से चल रहा था। लेकिन, एक वर्ष पहले इसी बीच उसकी जिंदगी में करंडा थाना के गोशंदेपुर गांव निवासी राजेश यादव आ गया। मनीष दोनों के प्रेम कहानी में रोड़ा बन रहा था।

विज्ञापन
He was a stumbling block in our love story': Revealed in the murder of a young man in broad daylight
'वो हमारी प्रेम कहानी में रोड़ा था': दिनदहाड़े युवक की हत्या मामले में युवक-युवती का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नंदगंज थाना क्षेत्र के धामूपुर स्थित हाईवे के पास एक दिन पहले हुए दिनदहाड़े युवक के हत्या मामले का खुलासा मंगलवार को पुलिस ने कर दिया। एक प्रेमी युगल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Crime: अस्पताल संचालक पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बची जान, पुलिस महकमे में हड़कंप
विज्ञापन

पूछताछ ने कहा कि हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। वह ( मृतक मनीष यादव) हमारी प्रेम कहानी में रोड़ा बन रहा था, जिससे चलते दो दिन पहले बनाई गई योजना के मुताबिक वारदात को सोमवार की सुबह करीब 11 बजे अंजाम दे दिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को चालान न्यायालय भेजा गया। जहां दोनों जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक भांवरकोल थाना के तराव गांव निवासी मनीष यादव का प्रेम-प्रसंग मुहम्मदाबाद थाना के वैजलपुर गांव निवासी मीनू यादव से चल रहा था। लेकिन, एक वर्ष पहले इसी बीच उसकी जिंदगी में करंडा थाना के गोशंदेपुर गांव निवासी राजेश यादव आ गया। मनीष दोनों के प्रेम कहानी में रोड़ा बन रहा था। इससे आजिज आकर दोनों ने प्लानिंग के तहत उसे वाराणसी बुलाया। मीनू वहां स्टेशन से उसे रिसीव भी की और योजना के तहत स्कार्पियों में बैठकर चली। रास्ते में नंदगंज के धामूपुर के समीप मनीष ने गाड़ी को रूकवाया और कहा कि मुझे लघुशंका लगी है उसी दौरान मौका पाकर गाड़ी में रखा लोहे के चापड़ (रॉड) से उसके सिर पर कई वार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल, घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन (स्कार्पियों), नशीला पेय पदार्थ, तीन बोतल पानी, एक नशीली इंजेक्शन आदि बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed