फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Crime: Bike-borne miscreants fired at the hospital operator, narrowly saved his life, stir in the pol

Varanasi Crime: अस्पताल संचालक पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बची जान, पुलिस महकमे में हड़कंप

Tue, 29 Aug 2023 12:10 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 29 Aug 2023 12:10 PM IST
सार

अरुण कुमार सिंह मूल रूप से बलिया के रहने वाले हैं। वह चोलापुर में एक अस्पताल का संचालन करते हैं। अरुण कुमार ने बताया कि, 'संजीव सिंह निवासी रत्नुपुर जौनपुर ने मुझसे एक लाख उधर मांगा था।

विज्ञापन
Varanasi Crime: Bike-borne miscreants fired at the hospital operator, narrowly saved his life, stir in the pol
फायरिंग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

वाराणसी में रविवार की रात फायरिंग की वारदात हुई। शिवपुर क्षेत्र में रिंग रोड में अस्पताल संचालक पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश की। हमले में अस्पताल संचालक की जान बाल-बाल बची। 

विज्ञापन


अरुण कुमार सिंह मूल रूप से बलिया के रहने वाले हैं। वह चोलापुर में एक अस्पताल का संचालन करते हैं। अरुण कुमार ने बताया कि, 'संजीव सिंह निवासी रत्नुपुर जौनपुर ने मुझसे एक लाख उधर मांगा था। काफी दिनों के बाद भी जब पैसे वापस नहीं लौटाए तो मैंने उन्हें फोन किया। 
विज्ञापन

फोन पर संजीव ने धमकी देते हुए मुझे जान से मारने की बात कही और 22 अगस्त को सोलापुर स्थित मेरे हॉस्पिटल पर चार-पांच की संख्या में नकाबपोश बदमाश भेजकर मुझपर जानलेवा हमला किया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुण कुमार ने घटना की जानकारी लिखित रूप में चोलापुर थाने में दी। लेकिन फिर भी इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। जिससे अपराधियों का मनोबल और बढ़ गया और बीते रविवार रात लगभग ग्यारह बजे अरुण कुमार पर तीन राउंड फायरिंग की जिसमें वो बाल -बाल बचे। 

वहीं फायरिंग की जानकारी मिलते ही महकने में हड़कंप मच गया। जिसके बाद घटनास्थल पर उच्च अधिकारी पहुंचे और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच में जुट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed