फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   He got married for the third time, stole the jewellery of his second wife by feeding her intoxicating sweets

Ghazipur News: तीसरी शादी की, नशीली मिठाई खिलाकर चुरा ले गया दूसरी पत्नी के जेवर

Sun, 04 May 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
He got married for the third time, stole the jewellery of his second wife by feeding her intoxicating sweets
गाजीपुर। एक महिला ने अपने पति पर ही दहेज उत्पीड़न, जेवर चोरी और विषाक्त पदार्थ देकर जान से मारने की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आरोप है कि उसका पति तीसरी शादी करने के बाद घर आया और रोते हुए अपनी गलती मान रहा था। इसी दौरान मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके जेवर और नकदी लेकर भाग गया।
शहर कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता आफसाना खातून के मुताबिक उसकी शादी बिहार के पटना निवासी फिरोज अहमद के साथ 12 अक्तूबर 2022 को हुई थी। आठ जनवरी 2023 को पति उसे उसकी बहन के घर गाजीपुर छोड़कर चला गया। उस समय वह गर्भवती थी। इस समय उसका दो साल का बच्चा है।
विज्ञापन

आरोप है कि पति ने उसकी ना जानकारी में एक शादी और की थी। उसे भी मार पीटकर घर से भगा दिया था। पीड़िता के मुताबिक जब पति ने उसके साथ शादी की तो 10 दिन के बाद जान से मारने की धमकी देने लगा। एक लाख रुपये और बाइक की मांग करता था। इसी बीच 15 अप्रैल 2025 को उसने बिहार के मोतिहारी जिले में तीसरी शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी पति की बहन जुगनू ने दी। 29 अप्रैल को फिरोज बहन के घर आया और मुझसे माफी मांगते हुए कहने लगा कि बहुत बड़ी गलती हुई है। अब मैं तुम्हारे साथ कोई जुल्म (अत्याचार) नहीं करूंगा और रोने लगा।
आरोप है कि रात में खाना खाने के बाद उसने अपने हाथ से बर्फी खिलाई, जिसे खाने के 10 मिनट बाद चक्कर आया और नींद आने लगी। इसी बीच उसके सूटकेस से 10 ग्राम का सोने का लॉकेट, पांच ग्राम का मंगलसूत्र, पांच ग्राम का सोने का कान का झाला, एक जोड़ी चांदी की पायल चुराकर भाग गया।

आधा घंटा बाद जब तबीयत कुछ ठीक हुई तो घटना का पता चला। इसकी सूचना दूसरे दिन थाने पर आकर एक सिपाही को दी तो उसने कहा कि मामला गंभीर है।
तुम कप्तान के यहां जाकर दरखास्त दो, जिसके बाद उसने एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed