फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Haryana-made 144 vials of English liquor recovered

हरियाणा निर्मित 144 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद

Sat, 08 Oct 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Haryana-made 144 vials of English liquor recovered
बिरनो थाना क्षेत्र के लीलापुर बाईपास तिराहा के पास से पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से शुक्रवार की देर शाम एक कार को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर हरियाणा निर्मित 144 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। पूछताछ के बाद तस्कर का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शीतल चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इधर एसओजी टीम भी प्रभारी रामाश्रय राय के साथ भ्रमण कर रही थी। तभी सूचना मिली कि एक होंडा सिटी कार आ रही है, उसमें तस्करी के लिए शराब ले जाया जा रहा है। टीम ने लीलापुर बाईपास तिराहे पर बैरिकेडिंग कर कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक बैरिकेडिंग को तोड़कर भागने लगा। तभी कार डिवाइडर से टकरा गई और रुक गई। तलाशी लेने पर हरियाणा निर्मित 144 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम बलिया जनपद के सहतवार थाना क्षेत्र के सिधई गांव निवासी मिथुन पांडेय बताया। बताया कि हरियाणा से अंग्रेजी शराब लेकर बिहार में बेचने जा रहा था। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed