फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Handcart dumplings fire, trains stopped in outer signal

पकौड़ी के ठेले पर आग, आउटर पर रोकीं ट्रेने

Sat, 28 Mar 2015 11:21 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 28 Mar 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Handcart dumplings fire, trains stopped in outer signal

सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के औडि़हार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर

विज्ञापन
शनिवार की शाम ठेले पर रखे गैस सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई। इस घटना से स्टेशन पर अफरातफरा मच गई। इसके चलते दो ट्रेनों को आउटर पर खड़ा करा दिया गया। आरपीएफ के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


ठेकेदार शाहिना अहमद औडि़हार जंक्शन पर चाय-पकौड़ी का ठेला लगाता है। शनिवार को धर्मेंद्र राजभर ने प्लेटफार्म पर ठेला लगाया था। शाम को अचानक रिसाव होने से गैंस सिलेंडर में आग लग गई। जब तक दूकानदार कुछ समझ पाता, तब तक आग ने ठेले को भी अपनी आगोश में ले लिया और ठेले से आग की तेज लपटें उठने लगी।

आग से गैस सिलेंडर फट न जाए, इस आशंका से वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। ट्रेनें किसी दुर्घटना का शिकार न हो, इसके लिए 553 अप भटनी-वाराणसी पैसेंजर और गोदिया एक्सप्रेस को आउटर पर खड़ा करा दिया गया। जानकारी होते ही आरपीएफ प्रभारी राकेश सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जलते हुए ठेले को ढकेलते हुए प्लेटफार्म के अंतिम छोर पर ले गए। इसके बाद पुलिस कर्मियों के साथ पानी डालकर आग को बुझाया। करीब 25 मिनट बाद आग बुझने पर ट्रेनों को आगे के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed