{"_id":"fa1309c35524ad7e3db1dae4140c4890","slug":"half-yearly-exams-with-flaws-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खामियों संग अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खामियों संग अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 11 Dec 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खामियों के साथ गुरुवार
विज्ञापन
को अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरूहो गई। हालांकि कुछ विद्यालयों पर परीक्षा
समय से शुरू नहीं हुई, वहीं कुछ ऐसे भी विद्यालय रहे, जहां प्रश्न बोलकर
परीक्षा कराई गई। परीक्षा की शुचिता बरकरार रखने की जिम्मेदारी गिनती के
लोगों ने ही निभाई।
बिरनो ब्लाक में सह समन्वयक खरभान यादव ने प्राथमिक विद्यालय गन्नापुर, जंगीपुर प्रथम-द्वितीय, उदउपुर, उच्च प्राथमिक बिरनो और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इनमें दो विद्यालयों में परीक्षा समय पर शुरू न होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए
तत्काल परीक्षा शुरू कराई। जबकि कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं के बैठने की व्यवस्था सही न होने पर उन्होंने व्यवस्थित कराया। इस ब्लाक में कुछ विद्यालयों में प्रश्नपत्र के अभाव में बोलकर पहले दिन की परीक्षा संपन्न कराई। इसी तरह मनिहारी ब्लाक में बीआरसी सह समन्वयक राधेश्याम यादव, राजेश यादव, विरेंद्र सिंह ने प्राथमिक विद्यालय कटघरा, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सौरी,
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मनिहारी के साथ ही अडि़ला, रसूलपुर, अकरांव, हुसैनपुर, रंजीतपुर और चक बाकर स्थित विद्यालयों में हुई परीक्षा का निरीक्षण किया। दो विद्यालयों में बिना प्रश्नपत्र के परीक्षा कराई जा रही थी, जबकि अन्य विद्यालयों पर परीक्षा समय से शुरू हो गई थी,
लेकिन बच्चे अव्यवस्थित ढंग से बैठकर परीक्षा देते दिखे। मुहम्मदाबाद ब्लाक में सह समन्वयक नितिन राय, जितेंद्र सिंह ने प्राथमिक विद्यालय शेरपुर खुर्द, जीयनदासपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय मुहममदाबाद, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। कुछ विद्यालयों पर बच्चे आपस में सटकर परीक्षा देते दिखाई दिए। उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए। सादात ब्लाक में बीआरसी सह समन्वयक सुभाष सिंह यादव ने प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय सादात, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया।
यहां परीक्षा ठीक ढंग से संचालित होती मिली, लेकिन कुछ अन्य विद्यालयों पर बिना प्रश्नपत्र के परीक्षा कराई गई। करंडा ब्लाक में सह समन्वयक श्रीनाथ यादव ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय करंडा, माहेपुर, आंकुसपुर, परमेठ, अमादपुर का निरीक्षण किया। कुछ जगहों पर बच्चों के व्यवस्थित ढंग से न बैठने पर उन्होंने अध्यापकों को बच्चों को व्यवस्थित ढंग से बैठाकर परीक्षा दिलाने का निर्देश दिया।
जमानिया ब्लाक में सह समन्वयक रामेश्वर राय ने प्राथमिक विद्यालय चकिया द्वितीय, गरुआ मकसूदपुर, सरैया आदि विद्यालयों का निरीक्षण किया। एक विद्यालय पर 153 में 117 बच्चे परीक्षा देते हुए मिले। इस पर उन्होंने अनुपस्थित बच्चों के संबंध में प्रधानाध्यापक से पूछताछ की। पूछताछ करते हुए अगली परीक्षा में इन्हें शामिल कराने का निर्देश दिया।