{"_id":"58581f8d4f1c1bea7fe391f0","slug":"half-thousand-left-the-teachers-eligibility-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ हजार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा छोड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ हजार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा छोड़ी
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज में टीईटी की परीक्षा देते परीक्षार्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी-2016) सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न हो गई। जिले के 11 केंद्रों पर दो पालियों में हुई इस परीक्षा में 12498 परीक्षार्थी बैठे, जबकि 1393 परीक्षा से गैर हाजिर रहे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं विभागीय अधिकारियों की चक्र से केंद्रों का चक्रमण किया। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी-2016) की परीक्षा के लिए जिले में 13891 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें प्राथमिक स्तर के 5249 तथा उच्च प्राथमिक स्तर के परीक्षार्थियों की संख्या 8642 थी। इसके लिए शहर एवं उससे सटे ग्रामीण क्षेत्र में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दो पालियों में कराई गई।
प्रथम पाली सुबह दस बजे से साढ़े 12 बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा दिन में ढाई से पांच बजे तक हुई। पहली पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल 8642 परीक्षार्थियों को शामिल होना था लेकिन परीक्षा में 738 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 7904 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
इसी प्रकार दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 5249 में 4594 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। शेष 655 परीक्षा से गैरहाजिर रहे। इस तरह से दोनों पालियों में 13891 में से 12498 ने परीक्षा दी एवं 1393 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का चक्रमण किया।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आनंद कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक ह्रदयराम आजाद, सह जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अशोक कुमार सिंह यादव, उप बेसिक शिक्षाधिकारी सीताराम ओझा आदि ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।