फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Half a dozen strongmen attacked the milkman

आधा दर्जन मनबढ़ों ने दूधिया पर किया हमला

Thu, 25 Feb 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Half a dozen strongmen attacked the milkman
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के टोड़ार गांव में बृहस्पतिवार को दूध बेच कर घर जा रहे एक दूधिया को आधा दर्जन से ऊपर लोगों ने लाठी डंडा से मारकर घायल कर दिया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी घुरहू यादव (50) दूध बेचकर अपनी बाइक से घर जा रहे थे। घर से थोड़ी दूर पहले आधा दर्जन से ऊपर गांव के लोगों ने लाठी-डंडे से पीछे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल घुरहू यादव को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई जहां सिर में गंभीर चोट होने के साथ उल्टी होता देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में घुरहू यादव की पत्नी इंदू देवी ने तीन नामजद सहित छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि घुरहू यादव की स्थिति काफी गंभीर है। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed