फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Had to take loan for car, lost Rs 66 thousand

Ghazipur News: कार के लिए लेना था लोन, गंवा दिए 66 हजार

Sat, 30 Nov 2024 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Had to take loan for car, lost Rs 66 thousand
गाजीपुर। कार के लिए लोन लेने के लिए यूबीआई बैंक का नंबर इंटनरेट पर खोजकर कॉल करना एक युवक को महंगा पड़ गया गया। साइबर ठग ने खुद को बैंक का मैनेजर बताते हुए पीड़ित को अपने झांसे में ले लिया और प्रक्रिया पूरी कराने की बात कहते हुए ओटीपी लेकर 66 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। रजदेपुर देहाती रौजा निवासी सैय्यद शाहीद अली हाशमी नेे शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक उसने 31 अगस्त को ऑनलाइन यूबीआई के मुख्य ब्रांच का नंबर खोजकर कॉल किया। कॉल लगा नहीं। इसी दिन 11ः39 बजे उनके पास एक कॉल आया। पीड़ित के मुताबिक कॉल करने वाले ने कहा कि वह यूबीआई का मैनेजर बोल रहा है। कार लोन के लिए रेट ऑफ इंटरेस्ट पूछा तो कॉल करने वाले ने बताया की आप प्ले स्टोर पर जाकर एप डाउनलोड कर लीजिए। मैं आपको गाइड करता हूं।
विज्ञापन

पीड़ित ने उस पर विश्वास करते हुए जैसा उसने बताया वैसे-वैसे करता गया। बातचीत करते-करते मेसेज आना शुरू हुआ क्रेडिट कार्ड के एकाउंट से आठ बार ट्रांजेक्शन कर 66 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने इसके बाद साइबर क्राइम सेल की मदद ली, लेकिन लाभ नहीं होने पर आगे की प्रक्रिया के लिए शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed