{"_id":"60915a4aed20f6655c77e2e1","slug":"had-to-become-a-bdc-one-day-and-night-before-losing-the-joy-of-victory-lost-to-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी बनने के लिए किया था दिन-रात एक, जीत की खुशी देखने से पहले ही जिंदगी से हार गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी बनने के लिए किया था दिन-रात एक, जीत की खुशी देखने से पहले ही जिंदगी से हार गईं
Tue, 04 May 2021 07:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 04 May 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीसी की प्रत्याशी जिन्होंने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी। दिन-रात चुनाव प्रचार किया। लेकिन जीत की खुशी देखने से पहले ही जिंदगी से हार गईं। मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के बाराचवर ब्लॉक के करीमुद्दीनपुर गांव का है।
विज्ञापन
गांव के वार्ड नंबर सात से अंसारी बंधुओं के काफी करीबी अनिल कुमार राय की पत्नी मीरा राय (55) बीडीसी की उम्मीदवार थीं। पति के साथ नामांकन से लेकर चुनाव प्रचार और वोट डलवाने तक लगातार भागदौड़ करती रहीं। भागदौड़ के चलते 29 अप्रैल को मतदान के बाद वह बीमार पड़़ गईं। दूसरे ही दिन 30 अप्रैल को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनकी सांसें थम गई।
विज्ञापन
मई को हुई मतगणना में मीरा राय ने लगभग 350 वोटों के अंतर से जीत भी दर्ज की, लेकिन इस जीत का जश्न मनाने के लिए वह जीवित नहीं रहीं। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, जिला सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष ओंकारनाथ राय, समाजसेवी कैलाशी लल्लन पांडेय ने नव निर्वाचित बीडीसी के निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन