फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gunfire erupts in Ghazipur criminal injured five criminals arrested youth shot after entering home

UP: गाजीपुर में तड़तड़ाईं गोलियां...बदमाश घायल, पांच शातिर गिरफ्तार; घर में घुसकर युवक को मारी थी गोली

Sat, 29 Nov 2025 09:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 29 Nov 2025 09:06 PM IST
सार

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में एक बदमाश को घायल कर दिया। वहीं, चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इन पर घर में घुसकर युवक को गोली मारने का आरोप है।

विज्ञापन
Gunfire erupts in Ghazipur criminal injured five criminals arrested youth shot after entering home
मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

Encounter in Ghazipur: जमानिया कोतवाली के खिजिरपुर अलीनगर गांव में दो दिन दिन पूर्व घर पर चढ़कर नसरुल्ला खां को गोली मारने के नामजद पांच आरोपियों को पुलिस ने शनिवार की भोर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक आरोपी अरबाज अली घायल हो गया। आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक खोखा, दो कारतूस, एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस विधिक विधिक कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि बीते 27 नवंबर को खिजिरपुर अलीनगर गांव में घर पर चढ़कर हमलावरों ने पुरानी रंजीश को लेकर नसरुल्ला खां को गोली मार दी थी। घायल के पुत्र अशरफ खान की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। 
विज्ञापन


भोर में जमानिया प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बृजेश्वर पुलिस टीम के साथ डिग्री इलायचीपुर और रेलवे स्टेशन के पास भ्रमण कर रहे थे। तभी पैदल तेज गति से पांच व्यक्ति डिग्री इलायचीपुर की तरफ से जमानिया रेलवे स्टेशन की तरफ आते दिखाई पड़े। जब संदिग्धों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर की थी फायरिंग

पुलिस टीम नामजद आरोपी खिजिरपुर अलीनगर निवासी अरबाज अली को गिरफ्तार करने का प्रयास करने लगी, लेकिन आरोपी पुलिस पर फायर कर भागने लगा। टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायर किया गया, जिससे आरोपी अरबाज अली के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी। उसके पास से एक पिस्टल, एक खोखा, एक कारतूस बरामद हुआ। जबकि अन्य आरोपी शमसेर अली, मेराज, सरफराज और दिलसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार इन चार आरोपियों के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि घायल आरोपी अरबाज अली को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। जबकि गिरफ्तार अन्य चार के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed