फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gullu handed over one and a half lakh steem for the boat

नाव के लिए गुल्लू ने सौंपा डेढ़ लाख का स्टीमेट

Wed, 23 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Gullu handed over one and a half lakh steem for the boat
गाजीपुर। घर तक आवागमन सुगम बनाने के लिए जहां एक तरफ रास्ता निर्माण को लेकर चहारदीवारी तोड़ने के साथ सीमांकन करने का काम पूरा कर लिया है। वहीं मानवता की मिशाल पेश करने वाले गुल्लू मल्लाह ने नाव के लिए डेढ़ का लाख का स्टीमेट चार दिन पूर्व सदर एसडीएम को सौंप दिया है, जिस पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। ऐसे में नाविक के दोनों जरूरतों को पूर्ण कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

नाविक गुल्लू मल्लाह के भाई राझा मल्लाह ने बताया कि बीते 19 जून को सदर एसडीएम को नाव के लिए स्टीमेट सौंपा गया है। इधर संबंधित विभाग के अधिकारी स्टीमेट मिलने के बाद धनराशि अवमुक्त कराने के लिए लेकर कार्य शुरू कर दिया है, जिससे शासन के निर्देश पर किए गए वायदे को पूरा किया जा सके। इधर नपा की ओर से गुल्लू के मकान तक मार्ग बनाने के लिए चहारदीवारी को तोड़ दिया गया। इसके बाद सड़क निर्माण से पूर्व सीमांकन करने के साथ चूना गिराकर स्थान को चिह्नित कर लिया गया। ऐसे में अब गुल्लू के परिवार के लोगों के चेहरे पर खुशियां झलकने लगी हैं। गुल्लू के परिजनों ने बताया कि नवजात का पैर घर पर पड़ने से ही आज वर्षों से रास्ते के लिए तरस रहे लोगों को काफी राहत मिली है। परिजनों ने बताया कि नवजात बच्ची को लेने के लिए कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन फिलहाल अब तक कोई जवाब सक्षम अधिकारियों के द्वारा नहीं दिया गया। इधर नपा की ओर से मार्ग निर्माण को लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed