फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ground Breaking Ceremony: Investment target of Rs 1500 crore achieved, agreements worth Rs 642 crore signed so far

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी: 1500 करोड़ निवेश का मिला लक्ष्य, अब तक 642 करोड़ के हुए करार

Fri, 28 Nov 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ground Breaking Ceremony: Investment target of Rs 1500 crore achieved, agreements worth Rs 642 crore signed so far
गाजीपुर। जिले में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार जिले को 1500 करोड़ के निवेश का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अब तक विभाग के पास 642 करोड़ रुपये का प्रस्ताव आ गया है। वहीं, जीबीसी-1,2 व 3 में 154 करोड़ व जीबीसी-4 में 277 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था।
विज्ञापन

उद्योग विभाग के निवेश मित्र आकाश राय ने बताया कि जिले में निवेश को बढ़ावा देने के लिए ग्लोबल बिजनेस कॉन्क्लेव-5 के तहत विभिन्न उद्योगों से जुड़े प्रस्ताव तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। कुल 1500 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 642 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन परियोजनाओं से जिले में 1270 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।उन्होंने बताया कि सबसे बड़ा प्रस्ताव एसएल एग्री कमोडिटीज़ का है, जो बायोमास आधारित प्लांट स्थापित करने जा रही है। यह परियोजना 300 करोड़ रुपये की है और इससे 500 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट नीति की स्वीकृति मुख्यमंत्री कार्यालय से लंबित है।इसी प्रकार प्लानर इंडिया द्वारा 200 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव दिया गया है, जिसके लिए भूमि कार्य और डीपीआर निवेशक द्वारा तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा कई छोटे-मध्यम स्तर के उद्योगों के निवेश प्रस्ताव भी शामिल हैं, जैसे आटा मिल, राइस मिल, सॉमिल, फिलिंग स्टेशन, ऑयल मिल, वेयरहाउसिंग तथा खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां शामिल है। बताया कि दिसंबर माह शुरुआत में इन निवेशकों के साथ एमओयू हस्ताक्षर किया जाएगा।
विज्ञापन

इन निवेशकों ने भेजे निवेश प्रस्ताव
मधेेशिया एग्रो इंडस्ट्रीज – 5 करोड़ निवेश, 35 रोजगार
आर्या मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट – 3.2 करोड़, 45 रोजगार
सुनामी वाटर पार्क – 8.46 करोड़, 13 रोजगार
बजरंग राइस मिल – 1.76 करोड़, 13 रोजगार
महा देवी एंटरप्राइजेज – 1.35 करोड़, 15 रोजगार
मनाश कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड – 19 करोड़, 9 रोजगार
मिठा पानी रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हॉल – 2.94 करोड़, 10 रोजगार
मां शारदा ट्रेडर्स – 2.45 करोड़, 56 रोजगार
जय मां कालिका कोल्ड स्टोरेज – 4.49 करोड़, 10 रोजगार
जनता प्लाईवुड सेंटर – 1 करोड़, 100 रोजगार
जनता ट्रेडिंग कंपनी – 5 करोड़, 100 रोजगार
मां विंध्यवासिनी राइस मिल – 20 करोड़, 20 रोजगार
अग्रवाल सुपर बिल्डकॉन – 17 करोड़, 50 रोजगार
ओम मां दुर्गा ग्रेन स्टोर – 5 करोड़, 30 रोजगार
संगम पैलेस – 4 करोड़, 30 रोजगार
जिले में निवेश करने में निवेशकों ने रुचि दिखाई है और वे निवेश से जुड़े दस्तावेज तैयार कर रहे हैं। इन परियोजनाओं के लागू होने पर जिले में औद्योगिक ढांचा और रोजगार दोनों में वृद्धि होगी। -प्रवीण कुमार मौर्या, उपायुक्त उद्योग, गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed