{"_id":"58bb07c74f1c1b214e832d03","slug":"gross-domestic-income-in-the-state-lacking","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्रदेश में सकल घरेलू आय घटी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्रदेश में सकल घरेलू आय घटी’
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sun, 05 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी संगीता बलवंत के समर्थन में बोलते गृहमंत्री राजनाथ सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा कह रही है काम बोलता है। इनके काम की स्थिति यह है कि पांच वर्षो के सपा के शासन में घरेलू आय दर 5.6% से घटकर 3.6% पर आ गई है। उधर कांग्रेस के युवराज ने ऐसी सभा की कि कांग्रेस की खटिया खड़ी हो गई। वह भागकर अखिलेश की साइकिल के पीछे बैठ गए। लेकिन उस साइकल को मुलायम सिंह यादव ने पहले ही पंचर कर दिया है। शिवपाल ने तो साइकल की चेन ही तोड़ दी है। बसपा पर हमला करते हुए कहा कि बसपा का हाथी अब नोट खाने की वजह से पतला हो गया है।
सदर विधानसभा के मैनपुर स्थित रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशी डा. संगीता बलवंत के समर्थन में शनिवार को आयोजित चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि सपा के लोग केंद्र सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाकर कहते हैं कि केंद्र सरकार ने कोई काम नहीं किया। लेकिन आंकड़े नहीं झूठ बोलते। प्रदेश की सकल घरेलू आय दर दो फीसदी कम हो गई है।
कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बननी चाहिए तभी केंद्र में रहने का उद्देश्य पूर्ण होगा। केंद्र की मोदी सरकार जनता के मान-सम्मान एवं स्वाभिमान पर कभी आंच नहीं आने देगी। भारत कभी बहुत महत्वाकांक्षी नहीं रहा। हमने कभी किसी देश की सार्वभौमिकता पर हमला नहीं किया। कोई भी राष्ट्र जब स्वाभिमान शून्य हो जाता है तो उसके अस्तित्व को कोई बचा नहीं सकता। नंदगंज की बंद चीनी मिल पर भी अफसोस जताया। धान खरीद न होने पर सपा सरकार को कोसा। कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता किसानों को ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराने की है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रदेश का यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। दो तिहाई बहुमत से हमारी सरकार बनना तय है। पूर्व की सरकारों कि योजना रायबरेली आते-आते समाप्त हो जाती थी लेकिन अब पूर्वांचल भी विकास की गाथा गा रहा है। इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी डा. संगीता बलवंत, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, प्रो, बाबूलाल बलवंत, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, बृजेंद्र राय, अच्छेलाल गुप्ता, अमरेश गुप्ता, योगेश सिंह, सोमारु चौहान, मनोज बिंद, पवनजय पांडेय, रासबिहारी राय, सरोज कुशवाहा, रुद्रा पांडेय, सुमित तिवारी, रंजन, अविनाश, शशिकांत शर्मा आदि उपस्थित थे। सभा की अध्यक्षता ओमप्रकाश सिंह एवं संचालन सुनील सिंह ने किया।