फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Groom quarantine before marriage, indecent despair

मंडप में पहुंचने से पहले ही क्वांरटाइन कर दिए गए दो दुल्हे, कल है शादी और आज हुए आइसोलेट

Wed, 17 Jun 2020 10:58 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Groom quarantine before marriage, indecent despair
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एक दिन बाद घर में शादी की शहनाई गूंजने वाली है। तैयारी पूरी हो चुकी है। शादी समारोह में हिस्सा लेने वाले दूर के रिश्तेदार तक आ चुके हैं। लेकिन चार दिन पहले घर पहुंचे दूल्हा को प्रशासन ने मंगलवार को अचानक क्वारंटीन कर दिया। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


जी हां! गाजीपुर जिले के जमनिया नगर के वार्ड संख्या-पांच पटखौलिया मुहल्ला निवासी विक्की का विवाह गुरुवार को होना है। वार्ड सभासद के पति राजेश ने बताया कि 13 तारीख को सोनीपत से कार्य कर घर लौटा था। विक्की पूरी तरह स्वस्थ था। उसके पास स्वास्थ्य परीक्षण का प्रमाण पत्र भी मौजूद है।
विज्ञापन


लेकिन नगर पालिका प्रशासन को जब एक युवक के बाहर से आने की सूचना मिली तो उसे पुन: अपनी जांच कराने के लिए कहा गया। जिस पर वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जांच के लिए पहुंचा, तो उसे गाजीपुर भेज दिया गया। इसके बाद उसका स्वैब लिया गया और उसे क्षेत्र के एक निजी स्कूल में क्वारंटीन कर दिया गया है। लंबे समय से विवाह की तारीख तय है और घर में पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर वालों का कहना है कि जमानिया स्टेशन के पास एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। लेकिन शादी समारोह में पांच लोगों की मौजूदगी में विवाह कार्यक्रम संपन्न कराने की अनुमति मांगी गई थी। अभी तक इसका कोई रास्ता नहीं निकला है।


अब दूल्हा के शादी से पहले क्वारंटीन किए जाने से यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। उधर इलाके के पिंटू पुत्र छोटू को भी प्रशासन ने क्वारंटीन किया है। उसकी शादी आगामी 28 तारीख को होने वाली है। हांलाकि परिवार के लोग कह रहे हैं कि सावधानी बरतने से ही कोरोना वायरस के खतरे से निपटा जा सकता है, इसलिए पूरी तैयारी भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed