{"_id":"612bc34e8ebc3e7a2864b242","slug":"grocery-shopkeeper-dies-after-being-crushed-by-a-truck-ghazipur-news-vns6086746171","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर किराना के दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर किराना के दुकानदार की मौत
विज्ञापन
नंदगंज के रामपुर बंतरा हाइवे के पास सड़क हादसे में मौत के बाद बिलखती महिलाएं।
- फोटो : GHAZIPUR
नंदगंज थाना क्षेत्र के रामपुर वंतरा मोड़ के पास गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर रविवार को ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार किराना दुकानदार की मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक सहित चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
देवसिहा गांव निवासी श्याम अधार बिंद (50) की किराना की दुकान है। दोपहर करीब 12. 30 बजे वह नंदगज बाजार से दुकान का सामान साइकिल से लेकर घर जा रहे थे। रामपुर वंतरा मोड़ के पास नंदगंज रेलवे रैक जा रहे अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार श्याम अधार को चपेट में ले लिया। मौके पर ही उनकी कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोगो ने चालक सहित ट्रक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस चालक सहित ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। मृतक के पुत्र लल्लन बिंद ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।