फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Greenery will have to be brought to save the earth

पृथ्वी बचाने के लिए लाना होगा हरियाली

Wed, 22 Apr 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Greenery will have to be brought to save the earth
गाजीपुर। पृथ्वी को बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा। पेड़ों की कटाई रोक कर हरियाली लाने पर जोर देना होगा। अंधाधुंध जमीनों की प्लाटिंग, बढ़ते शहरीकरण के चलते खेती का रकबा हर साल सिकुड़ता जा रहा है। पेड़ों के कम होने से वातावरण काफी गरम हो रहा है। ऐसे में प्रकृति का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। अगर भविष्य के लिए आज ही सचेत नहीं होंगे तो कल पछताना पड़ेगा। जिले में विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविदों तथा समाजसेवियों ने यह बातें कही। जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शहर के तुलसीसागर के वरिष्ठ साहित्यकार तथा कवि दिनेशचंद्र शर्मा ने परिसर में हरियाली लाने की पहल बागवानी से किया। कहा कि अगर भविष्य के लिए आज ही सचेत नहीं होंगे तो कल पछताना पड़ेगा। आज सभी को जागरूक होकर अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए। आमघाट निवासी पर्यायवरण विद हरिहरनाथ सिंह ने कहा कि वनों की ताबड़तोड़ कटाई के चलते लगातार हमारी पृथ्वी दिन पर दिन असहाय हो रही है। प्राकृतिक असंतुलन की वजह से लगातार दैवीय आपदाए आ रही है। इसी प्रकार डिप्रेस्ड कम्युनिटी डेवलेपमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से सैयदबाड़ा मुहल्ला में आमिर अहमद की ओर से कोरिएडर बीज का रोपण किया गया। इस दौरान पंछियों के लिए बर्तन में छत पर अनाज पानी रखा गया। सत्य शांति संस्था की ओर से जूम एप पर समाजसेवियों की बैठक की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लोगों में बढ़ते शहरीकरण के चलते खेत खत्म होते जा रहे हैं। खेती की जमीन तेजी से घट रही है। आने वाले समय में खेती कम होने से अन्न का संकट गहरा सकता है। अगर आज किसान जागरूक नहीं हुए तो आने वाले समय में पृथ्वी का संतुलन गड़बड़ा जाएगा। अगर पृथ्वी असंतुलित हुई तो आगे अन्न तथा पेयजल के साथ ही आसरा के लिए भी तरसना पड़ जाएगा। इस मौके पर अद्वय प्रकाश, रोहित, राहुल, अनुराग समेत आदि मोबाइल पर बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed