फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Great potential for farmers in the field of gardens

उद्यान के क्षेत्र में किसानों के लिए काफी संभावनाएं

Sat, 02 Jul 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Great potential for farmers in the field of gardens
प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उद्यान के माध्यम से किसानों के लिए असीम संभावनाएं हैं। इससे कम लागत और कम मेहनत में किसानों की आय को दोगुना किया जा सकता है। यह बातें उन्होंने शनिवार को स्थानीय गेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आम जनता के साथ बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में भी उद्यान के क्षेत्र में किसानों के लिए काफी संभावनाएं हैं। नकदी खेती की अच्छी पैदावार बिना किसी परेशानी के किसानों को समृद्ध करेगी। सरकार किसानों की आय कैसे बढ़े इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है। उद्यान विभाग की ओर से सप्ताह में कैंप लगाकर किसानों को जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके बाद राज्यमंत्री ने जहूराबाद विधानसभा के रोहिली ग्राम में भाजपा बूथ अध्यक्ष गणेशदत्त मिश्रा के घर पर जनसंवाद किया। उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उसका शीघ्र समाधान करने को कहा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, डा. विजय यादव, श्यामराज तिवारी, जितेंद्रनाथ पांडेय, राजकुमार सिंह झावर, शशिप्रकाश सिंह, नरेंद्र सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, विष्णु प्रताप सिंह, राजन प्रजापति, संतोष गुप्ता, राकेश राय, आलोक शर्मा, संपूर्णानंद उपाध्याय, कृष्णानंद राय, अखिलेश राय, सचिन कनौजिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed