फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Young bike riders killed in accidents

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 20 Sep 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 20 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Young bike riders killed in accidents
सड़क हादसों में तीन की मौत

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गंगौली के पास उपधी शिव मंदिर के पास मंगलवार की दोपहर दादा की तेरहवीं के लिए आलू लेकर बाइक से घर लौटते समय पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसके जीजा का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव सहित चालक और पिकअप को कब्जे में ले लिया।

बुढ़नपुर निवासी गांव निवासी केशव यादव के पिता सुखनू यादव का कु छ दिन पूर्व निधन हो गया था। 22 सितंबर को सुखनू यादव का त्रयोदशाह  होगा। इसके लिए केशव का पुत्र आकाश यादव (18) करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पातेपुर निवासी अपने जीजा के भाई शिवकुमार (22) के साथ आलू लेने के लिए बाइक से कोल्डस्टोरेज गया था। वह आलू लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान दिन में करीब एक बजे गंगौली से आगे उपधी शिव मंदिर के पास कासिमाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे आकाश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को और मृतक के परिवार वालों को दी। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष निहारनंदन पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। घटना से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed