फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gram pradhan representative critical injured due to bullet shot by criminals when he going to temple in ghazipur

गाजीपुर: मंदिर जा रहे ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि को बदमाशों ने मारी गोली, हालत चिंताजनक

Mon, 28 Mar 2022 11:22 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Mar 2022 11:22 AM IST
सार

गाजीपुर जिले के चितावनपट्टी ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि अशोक यादव सोमवार सुबह बाइक से मंदिर जा रहे थे। महेवा गांव के आगे बाइक सवार बदमाशों ने अशोक यादव को गोली मार दी। 

विज्ञापन
Gram pradhan representative critical injured due to bullet shot by criminals when he going to temple in ghazipur
गाजीपुर: बदमाशों ने प्रधान प्रतिनिधि को मारी गोली - फोटो : फाइल

विस्तार

गाजीपुर जिले के महेवा गांव में सोमवार सुबह चितावनपट्टी ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि अशोक यादव (42) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। सुबह साढ़े बजे घटी इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गोली लगने से घायल अशोक की हालत गंभीर है। बेहतर उपचार के लिए गाजीपुर से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


जमानिया कोतवाली क्षेत्र के चितावनपट्टी ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि अशोक यादव गांव के ही अदन यादव के संग बाइक से महेश्वर नाथ मंदिर दर्शन पूजन करने के लिए जा रहे थे। महेवा गांव स्थित देसी शराब दुकान के आगे पोखरा के पास पहुंचे थे कि सामने से बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी।

विज्ञापन

घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

गोली सीने में लगते ही अशोक बाइक से गिर गए। इधर वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आनन फानन ग्रामीण परिजन अशोक यादव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीने में गोली लगने से घायल अशोक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वारदात को किस कारण अंजाम दिया गया, यह अभी साफ नहीं है। हालांकि, पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि आरोपियों को चिन्हित करने में पुलिस टीम जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed