फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Governments have forgotten Dr. Rajendra Prasad: Arun Srivastava

डॉ. राजेंद्र प्रसाद को भूल गईं सरकारें : अरुण श्रीवास्तव

Thu, 04 Dec 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Governments have forgotten Dr. Rajendra Prasad: Arun Srivastava
संशोधित--शहर के पीरनगर स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित 
गाजीपुर। पीरनगर स्थित देश के प्रथम राष्ट्रपति, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से माल्यार्पण करके विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार राजेंद्र प्रसाद की उपेक्षा कर रही है। सरकार वोटों की सियासत करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि संविधान सभा के अध्यक्ष रहे डॉ. राजेंद्र बाबू को संविधान दिवस पर भी केंद्र व प्रदेश की सरकार भूल गई। संविधान निर्माण के विषय पर झूठा इतिहास देश के सामने परोसा जा रहा है। संविधान दिवस पर किसी भी राजनीतिक दल के नेता ने संविधान निर्माण में राजेंद्र प्रसाद के योगदान की चर्चा करने की जरूरत नहीं समझी। राजनीतिक दलों के इस रवैये से पूरा कायस्थ समाज पीड़ा में है। वह इस देश के महान नेता थे। वह शुचिता और विद्वता तथा सरलता और सादगी के प्रतीक थे। वह अत्यंत मेधावी थे। वह महान कानूनविद होने के साथ-साथ सरलता और सादगी के प्रतीक थे। वह महात्मा गांधी के अत्यंत प्रिय थे। उन्हें बिहार का गांधी भी कहा गया। इस मौके पर सभासद परवेज अहमद, पीयूष, मनीष श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed