फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Government money is being wasted, dirty water from homes is flowing in the streets

Ghazipur News: सरकारी धन की बंदरबांट, घरों का गंदा पानी गलियों में बह रहा

Thu, 10 Jul 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Government money is being wasted, dirty water from homes is flowing in the streets
सेवराई। भदौरा ब्लाॅक के पथरा गांव के ग्राम प्रधान पर गांव की मल्लाह बस्ती में विकास कार्य न कराने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान के द्वारा गांव के अन्य मोहल्ले में काम कराया गया है लेकिन मल्लाह बस्ती को उपेक्षित किया गया है। यहां नालियां न होने के कारण घरों का गंदा पानी गलियों में बह रहा है। इससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। दुर्गंध से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी मंजू देवी, विनोद कुमार, रशिला देवी, सावित्री, उर्मिला देवी, वशिष्ट, राकेश, नंदलाल, गुप्तेश्वर, दरोगा, गुड्डू, विक्की, अजय, अजित, शिव जन्म, राजू राम ने आरोप लगाया कि गांव के विकास के सरकारी धन की जमकर लूट और बंदरबांट की जा रही है। कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को रास्ता और नाली निर्माण के लिए कहा गया लेकिन उनके द्वारा अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्राम प्रधान का साढ़े चार साल का कार्यकाल लगभग खत्म हो चुका है। बावजूद इसके अब तक गांव के कई हिस्सों में मूलभूत सुविधाएं और लोगों के चलने के लिए रास्ता तक नहीं है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के द्वारा बीते वर्षों में कराए गए विकास कार्यों की जांच कर कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। ग्राम प्रधान कन्हैया राम ने बताया कि बस्ती में जल निकासी की व्यवस्था कर दी गई है। जल्द ही नाली से कनेक्शन देकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप बेबुनियाद है। खंड विकास अधिकारी केके सिंह ने बताया कि मामले में जांच टीम गठित कर दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed