फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   'Government is ignoring farmer's problem'

‘किसान समस्या की अनदेखी कर रही है सरकार’

Fri, 07 Oct 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
'Government is ignoring farmer's problem'
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं किसान सभा की ओर से मुड़रभा चट्टी पर जनसभा आयोजित की गई। इस अवसर पर किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार किसानों की समस्या की अनदेखी कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से जनता पिस रही है। सरकार ने केवल कॉरपोरेट और औद्योगिक घरानों के लिए जनता की गाढ़ी कमाई का खजाना सुरक्षित कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल, पेट्रोल, गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। नहरों में टेल तक पानी नहीं जा रहा है। देवकली पंप कैनाल की गोड़ा माइनर शाखा की स्थिति अत्यंत दयनीय है। एक स्वर से वक्ताओं ने जिला प्रशासन से मांग की कि अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। सभा में भाकपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका सिंह यादव, जिला मंत्री जनार्दन राम, रामराज बिंद, राम शुक्ला, मोहन प्रसाद, सुरेश बिंद, दुर्जन बिंद आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता राजनाथ सिपाही एवं संचालन ब्लॉक मंत्री बच्चेलाल यादव ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed