फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Government departments in Saidpur alone owe more than 14 crore electricity bills

अकेले सैदपुर में सरकारी विभागों पर 14 करोड़ से अधिक बिजली बिल बकाया

Mon, 27 Sep 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Government departments in Saidpur alone owe more than 14 crore electricity bills
बिजली विभाग तृतीय खंड का सैदपुर के सरकारी विभागों पर 14 करोड़ 7 लाख रुपये बिजली का बिल बकाया है। बिजली विभाग की ओर से विभागों को हर महीने नोटिस भेजा जा रहा लेकिन बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है। आजिज आकर बिजली विभाग ने कई विभागों के कनेक्शन भी काटे लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। विद्युत विभाग की मानें तो प्राथमिक शिक्षा विभाग और ग्राम पेयजल योजना विभाग में सबसे अधिक बकाया है। अकेले इन दो विभागों पर ही कुल 11 करोड़ 86 लाख का बकाया है। साथ ही अगस्त 2021 तक माध्यमिक शिक्षा, पुलिस विभाग, स्थानीय निकाय, वन और पंचायती राज विभाग पर कई लाख रुपये का बिजली बिल बकाया हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि विभाग की ओर से एक माह पूर्व वसूली को लेकर कुछ नलकूपों और विभागों के कनेक्शन काटे गए थे लेकिन उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आपूर्ति बहाल करा दी गई। बिजली बिल भुगतान को लेकर संबंधित विभाग गंभीर नहीं हैं। बिजली विभाग के बकायदारों की सूची में सबसे अधिक प्राथमिक शिक्षा पर 7.98 और ग्राम पेयजल योजना पर 3.88 करोड़ का बकाया है। ऐसे ही पुलिस विभाग पर 17.5 करोड़, पंचायत राज विभाग पर 4.5 करोड़, स्थानीय निकाय पर 2.68 करोड़, सहकारिता समिति पर 3.5 करोड़, ग्राम विकास विभाग पर 2.5 करोड़ और वन विभाग पर 1.38 करोड़ का बकाया है। वहीं आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग पर 1.8 करोड़ और भूमि विकास एवं जल विभाग पर एक करोड़ का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed