फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gorakhpur-Lokmanya Tilak Terminus will not stop at Audhihar Junction

Ghazipur News: गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस का औड़िहार जंक्शन पर नहीं होगा ठहराव

Sat, 08 Mar 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Lokmanya Tilak Terminus will not stop at Audhihar Junction
वाराणसी रेलवे मंडल के दुल्लहपुर-जखनिया-सादात खंड पर ब्रिज संख्या-106 पर इंजीनियरिंग कार्य को लेकर ब्लॉक लिया गया है। इसे लेकर विभिन्न ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, निरस्तीकरण, शाॅर्ट टर्मिनेशन व शाॅर्ट ओरिजिनेशन किया गया है। 11 मार्च को गोरखपुर से चलने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मऊ-वाराणसी-जंघई के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-शाहगंज-जौनपुर-जंघई के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के कारण गाड़ी का ठहराव दुल्लहपुर, जखनियां, सादात, औड़िहार रेलवे स्टेशन पर नहीं होगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सीतामढ़ी से 11 मार्च को चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा-मऊ-भटनी-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-बलिया-गाजीपुर सिटी-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। बांद्रा टर्मिनस से 10 मार्च को चलने वाली 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बनारस-औड़िहार-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बनारस-जौनपुर-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 10 मार्च को चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग जंघई-वाराणसी जंक्शन मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जंघई-जौनपुर-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के कारण गाड़ी का ठहराव औड़िहार, सादात, जखनिया व दुल्लहपुर स्टेशनों पर नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed