फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gopashtami: DM applied Gau Mata's Charan Raja with forehead

गोपाष्टमी: डीएम ने गऊ माता के चरण रज को माथे से लगाया

Sun, 22 Nov 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Gopashtami: DM applied Gau Mata's Charan Raja with forehead
शहर के आरटीआई परिसर में बने अस्थाई गो-आश्रम में गोपाष्टमी पर गो-पूजन एवं माला पहनाकर गाय को गुड़ ख? - फोटो : GHAZIPUR
़गाजीपुर। गोपाष्टमी पर गो-शालाओं में गो पूजन किया गया। इससे पूर्व गायों को स्नान कराया गया। गऊ माता को मेहंदी, हल्दी, रोली के थाप लगाए गए। गो-ग्रास दिया गया। इसके बाद सुख- सौभाग्य में वृद्धि के लिए गऊ माता के चरण रज को माथे पर लगाया। रविवार को आरटीआई परिसर में बनाए गए अस्थाई गो आश्रय केंद्र पर जिलाधिकारी एमपी सिंह एवं नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने गो पूजन समारोह में भाग लिया और गऊ माता का पूजा-अर्चन किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गऊ माता के पैर धोए। हल्दी, रोली और अक्षत का टीका लगाया। इसके बाद माल्यार्पण कर देसी गुड़ खिलाए। इस बीच गो आश्रय स्थल का निरीक्षण भी किया। कुल 35 पशु गौशाला में मौजूद मिले। डीएम ने उनके चारा, पानी तथा बीमार पशुओं के इलाज के संबंध में पूछताछ की। गो आश्रय स्थल में जलजमाव एवं साफ-सफाई का अभाव देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जलजमाव वाले स्थान पर मिट्टी डालकर पाटने तथा पश्चिमी छोर पर पुराने व निष्प्रयोज्य भवनों एवं दीवारों को जेसीबी से तोड़कर परिसर को सपाट एवं समतल कराने और साफ- सफाई बेहतर कराने के लिए ईओ नगर पालिका को दिशा निर्देश दिया। उन्होंने गोशाला में बीमार पशुओं के तत्काल इलाज कराने का निर्देश पशु चिकित्साधिकारी को दिया। गोशाला में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वह सप्ताह में एक दिन पशुओं के नाद, चरन को पानी से अवश्य धोएं तथा साफ- सफाई का ध्यान रखें। जिलाधिकारी ने पशुओं के लिए हरा चारा उगाने के लिए ईओ नगरपालिका को तहसीलदार सदर से संपर्क कर अगस्ता सलामतपुर में ग्रामसभा की जमीन को चिन्हित करने को कहा। इस मौके पर पशु चिकित्साधिकारी सुनील कुमार सिंह, तहसीलदार मुकेश सिंह, ईओ नपा लालचंद सरोज समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

000000
गऊ माता की पूजा अर्चना कर मिष्ठान व फलों को भोग लगाया
मौधा। नगर पंचायत सैदपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि शशि सोनकर और नगर पंचायत के ईओ संतोष मिश्रा ने गो-वंशों के गले में फूलों की मालाएं पहनाकर उनका पूजन-अर्चन कर उन्हें मिष्ठान और फलों का भोग भी लगाया। ठंड का मौसम देखते हुए अधिकारियों ने गायों के रहने और उनके खाने पीने की व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। साथ में यह निर्देश दिया कि सब्जी मंडी की बची-खुची हरी सब्जियों और विवाह गृह में बचे भोजन को गो शाला में लाने का प्रबंध किया जाए। मौधा गांव में स्थापित गोशाला में भी गोपाष्टमी के अवसर पर गोवंशों की पूजा की गई। इस मौके पर भोला यादव और लल्ला प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
गोपाष्टमी पर गायों को लगाया टीका व स्वास्थ्य परीक्षण किया
दिलदारनगर। स्थानीय नगर पंचायत में स्थित गोशालाओं में रविवार को उप जिलाधिकारी सेवराई रमेश मौर्य ने गोपाष्टमी के मौके पर गायों को नहलाने के बाद पूजा -अर्चन की। गऊ माता को चंदन, रोली का तिलक लगाकर पुष्प अक्षत लगाया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पांडे, नपं अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ने भी उपस्थित गायों को स्नान कराने के बाद उप जिलाधिकारी के साथ पूजा अर्चन की। गायों को किसी प्रकार का कोई दिक्कत न हो रहन-सहन और खान-पान को लेकर काफी ध्यान देने का सबने शपथ लिया। गोवंश की पूजन के बाद मवेशियों का टीकाकरण एवं स्वास्थ परीक्षण भी किया गया। ठंड के समय उचित रखरखाव और पशुओं के बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सेवराई रमेश मोर्या, पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आनंद, अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पांडेय, नगर पंचायत के अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ,एसबीएम गौतम बुद्ध मौजूद रहे। यह कार्यक्रम नगर पंचायत परिसर में स्थित गोवंश आश्रय स्थल में किया गया।

0000
गऊ-पूजन की खबर में जोड़
सादात संवाददाता के अनुसार वृन्दावन गांव स्थित बाबा गोरखनाथ गौशाला एवं आयुर्वेदिक आश्रम में गौशाला के प्रबंधक लौजारी बाबा ने सभी गायों को नहलाया और उसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ उनका पूजन-अर्चन किया। गायों का माल्यार्पण कर और धूप-दीप दिखाकर उनके स्वस्थ रहने की कामना की। उन्होंने गौ-माता से इस गौशाला को हमेशा हरा-भरा रहने का आशीर्वाद भी मांगा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव ने भी गायों का पूजन-अर्चन किया। पूजन-अर्चन के दौरान शंखनाद कर ईश्वर से वातावरण को शुद्ध रखने का आह्वावान किया गया। इस दौरान पशुओं के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए सादात के पशु चिकत्साधिकारी डा. जनार्दन मौर्या भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने सभी पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद, भोला, संध्या, सावित्री, उर्मिला देवी, विरेंद्र, धर्मेंद्र, रमेश चौबे, रामचन्द्र, रामनगीना मौजूद थे। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार इब्राहिमपुर ग्राम पंचायत द्वारा संचालित अस्थायी गौ-आश्रय स्थल पर खंड विकास अधिकारी गोपाल यादव ने विधि-विधान से गौ-पूजन किया। सादात के पशु चिकित्सा अधिकारी डा. जनार्दन मौर्य ने सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की आवश्यक जानकारी दी। ग्राम प्रधान अंकुर सिंह ने गो आश्रय स्थल में संरक्षित पशुओं को गुड़, फल खिलाया। इस मौके पर धनई यादव, श्यामनारायण यादव, मुंशी यादव, उमाशंकर यादव, छोटेलाल पाल, रमाशंकर पाल उपस्थित थे। खानपुर संवाददाता के अनुसार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फिरोज खान, ग्राम विकास अधिकारी महातिम यादव ने गोपाष्टमी के मौके पर गायों को नहलाकर पूजन-अर्चन किया। कायक्रम में युद्धवीर रघुवंशी, ऋतु सिंह, रिशु सिंह आदि उपस्थित थे।

सादात ब्लाक के इब्राहीमपुर में गोवंश को गुड़ व फल खिलाते खंड विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान।

सादात ब्लाक के इब्राहीमपुर में गोवंश को गुड़ व फल खिलाते खंड विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान।- फोटो : GHAZIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed