फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Goods worth lakhs including one lakh rupees cash destroyed in the fire

आग में एक लाख रुपये नकदी सहित लाखों के सामान जलकर नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs including one lakh rupees cash destroyed in the fire
थाना क्षेत्र के हैदरगंज चट्टी स्थित किराना की दुकान में मंगलवार की देर रात बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। अगलगी की इस घटना में तीन मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही एक लाख रुपये नकदी, सात लाख रुपये के किराना का सामान और करीब दो लाख रुपये के कॉस्मेटिक एवं शृंगार का सामान जलकर नष्ट हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बुधवार को क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील के अधिकारियों को भेज दिया।
विज्ञापन

हैदरगंज गांव निवासी जनार्दन कुशवाहा का हैदरगंज-देऊपुर गांव मार्ग के मोड़ पर तीन मंजिला मकान स्थित है। देर रात करीब साढ़े दस बजे बिजली के शार्ट सर्किट की चिंगारी से आग लग गई। आग की लपटे मकान से बाहर निकल रही थी। इसी दौरान क्षेत्र के महिपालपुर गांव के कुछ युवक वाराणसी से परीक्षा देकर आ रहे थे। उनकी नजर जब आग की उठ रही लपटों पर पड़ी तो शोर मचाने लगे। दूसरे तल पर परिवार के साथ सो रहे जनार्दन कुशवाहा के पुत्र सुरेंद्र कुशवाहा ने साड़ी का रस्सी बनाकर मकान की रेलिंग के सहारे परिजनों के साथ स्वंय बाहर आए। इधर जनार्दन कुुशवाहा मकान से बाहर निकल गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि अगलगी की घटना में 30 लाख की लागत से बना मकान क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही एक लाख रुपये नकद, सात लाख रुपये के किराने का सामान, दो लाख रुपये के कॉस्मेटिक और श्रृंगार का सामान सहित करीब एक लाख रुपये का घर- गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। गांव के रामविलास कुशवाहा, संतोष, उपेंद्र, अरविंद, रजनीश, गुड्डू अहमद, मिठ्ठू गोड़, आशीष, अच्छेलाल, शोभा राजभर, अनिल गोड़ ने सराहनीय साहस का परिचय देते हुए सभी परिजनों को सकुशल मकान से बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed