{"_id":"63befd568ba1dc4edd0d3471","slug":"goods-train-split-into-two-due-to-breaking-of-coupling-wheels-of-trains-stopped-ghazipur-news-vns6932478187","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कपलिंग टूटने से दो भागों में बटी मालगाड़ी, थम गए ट्रेनों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कपलिंग टूटने से दो भागों में बटी मालगाड़ी, थम गए ट्रेनों के पहिए
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के मटुकपुर गांव के पास बुधवार को सीमेंट लदी 59 रैक लेकर वाराणसी से मऊ जा रही मालगाड़ी की कपलिंग टूटने से सात रैक अलग हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया। इससे ट्रेन बीस मीटर दूर जाकर खड़ी हुई। इधर वाराणसी जाने के लिए इंटरसिटी दुल्लहपुर तो मऊ की ओर से जाने के लिए चौरीचौरा एक्सप्रेस और सवारी गाड़ी जखनिया स्टेशन पर खड़ी रही। रैक जोड़ने के करीब 1.50 घंटे पर मालगाड़ी और अन्य स्टेशनों पर खड़ी ट्रेनें रवाना हुईं।
दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर छपरा से वाराणसी सिटी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 8.30 पर रुकी थी। इसी दौरान दूसरे ट्रैक से मालगाड़ी को रन-थ्रू निकालने के लिए सिग्नल हरा हो गया। मालगाड़ी जखनिया स्टेशन से अपने रफ्तार से चल रही थी, लेकिन मटूकपुर के पास कपलिंग टूटने से गार्ड के डिब्बे सहित सात रैक ट्रैक पर अलग हो गया। हालाकि कंप्रेसर कम होने से चालक को पता चल गया और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसने ट्रेन खड़ी कर दी।
काफी देर तक रैक जोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्टेशन अधीक्षक ऋषिकेश सिंह ने तत्काल कंट्रोल रूम वाराणसी को घटना की जानकारी दी। इंजन आने में काफी समय लग जाने के वजह से मालगाड़ी के चालक ने आगे के शेष डिब्बे को लेकर तीन नंबर रेल ट्रैक पर लाकर खड़ा किया। इसके बाद इंजन निकलकर सात डिब्बे को लाकर गार्ड के डिब्बे के तरफ जोड़कर 10.30 बजे मऊ की ओर रवाना हुई। इस घटना के चलते दुल्लहपुर स्टेशन के प्लेटफार्म पर इंटरसिटी साढ़े आठ के बाद 10.33 बजे वाराणसी के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
जखनिया स्टेशन पर 9.25 बजे कानपुर से गोरखपुर जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस एक घंटे बाद मऊ की ओर रवाना हुई। वहीं सवारी गाड़ी 30 मिनट बाद मऊ के लिए रवाना हुई। इधर प्रयागराज वाराणसी जाने वाले परीक्षार्थी को काफी समस्या उठानी पड़ी। बस द्वारा गाजीपुर से वाराणसी के लिए रवाना हुए। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक ऋषिकेश सिंह ने बताया कि मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई थी। करीब दो घंटा आवागमन प्रभावित रहा। रैक जुटने के 1.50 घंटे बाद मालगाड़ी मऊ रवाना हुई।