फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gond society celebrated World Tribal Day

गोंड समाज ने विश्व आदिवासी दिवस मनाया, मूल अधिकारों की मांग की

Mon, 09 Aug 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Gond society celebrated World Tribal Day
अखिल भारतीय गोंड महासभा की स्थानीय मंडल इकाई की ओर से सोमवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। अखिल भारतीय गोंड महासभा उतर प्रदेश के अध्यक्ष रामनिवास गोंड मुख्य अतिथि तौर पर शामिल हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की पहल पर 9 अगस्त हर साल विश्व आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिन समाज के लोगों मूल अधिकारों को देने की मांग की जाती है। आज गोंड समाज के लोग अपने अधिकारों से वंचित हैं। कहा कि हमारे समाज में रानीदुर्गावती ने जन्म लिया और गोंडवाना राज्य के रक्षार्थ अंग्रेजों से लोहा लेते हुए अपने को बलिदान किया। देश की बीरांगनाओं में रानी दुर्गावती को भूलाया नहीं जा सकता है, लेकिन आज उन्ही के वंशजों को सरकार उनके अधिकारों का शोषण कर रही है।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से केंद्र व राज्यों की सरकारों से मांग किया कि इस समाज की माली हालत सुधारने के लिए बंजर व आबादी की जमीन का पट्टा दिया जाए। कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष उमेश गोंड, श्रीभगवान, जयराम, सुरेंद्र, तुलसी, राधेश्याम, रजिंदर, शोभनाथ, बब्बन, शिवप्रसाद, रामप्यारे, रवि रामाश्रय, गिरीश सहित सैकड़ों गोंड समाज के लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता गोंड संघ रक्षक लल्लन प्रसाद उर्फ जयप्रकाश और संचालन मंडलाध्यक्ष उमेश गोंड ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed