फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gond community again raised their voice

Ghazipur News: गोंड समाज ने फिर भरी हुंकार, जाति प्रमाणपत्र जारी करने की मांग

Tue, 05 Mar 2024 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Gond community again raised their voice
मधुबन। स्थानीय तहसील में गोंड जाति का प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग फिर से जोर पकड़ने लगी है। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के सदस्यों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। गोंड जाति के लोगों का अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र जारी करने की मांग को लेकर तहसीलदार हेमंत कुमार बिंद को ज्ञापन सौंपा। अ
विज्ञापन

खिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के जिलाध्यक्ष फौजी किशन लाल गोंड ने कहा कि जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद लेखपाल जाति प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने और प्रमाणपत्र जारी करने में हीला-हवाली कर रहे हैं। प्रमाण पत्र न बनने से सरकार की कई योजनाओं से गोंड जाति के लोग वंचित रह जा रहे हैं। इसे लेकर छात्र-छात्राओं में भी काफी आक्रोश है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वाले गोंड समाज के लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तहसील स्तर से जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर आगे लड़ाई और उग्र होगी। इस अवसर पर सुरेश कुमार गोंड, विशाल गोंड, मुन्ना गोंड, सोनी गोंड, पिंटू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed