फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Godiya-Chhapra festival special train will stop at city railway station

Ghazipur News: गोदिया-छपरा त्योहार स्पेशल ट्रेन का सिटी रेलवे स्टेशन पर होगा ठहराव

Sun, 09 Mar 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Godiya-Chhapra festival special train will stop at city railway station
होली के पर्व को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से गोदिया-छपरा स्पेशल त्योहार ट्रेन का संचालन 12 और 13 मार्च को छपरा-वाराणसी रेलखंड पर होगा। इस ट्रेन का ठहराव सिटी रेलवे स्टेशन पर भी होगा।
विज्ञापन

08863 गोदिया-छपरा होली विशेष गाड़ी 12 मार्च को गोदिया से शाम 05:00 बजे चल कर डोंगरगढ़ से 06:18 बजे, राजनांदगांव से 06:42 बजे, दुर्ग से 07:25 बजे, रायपुर से रात में 08:10 बजे, भाटापरा से 09:00 बजे, उस्लापुर से 10:40 बजे, पेंड्रा रोड से 11:58 बजे, दूसरे दिन अनूपपुर से 00:37 बजे, शहडोल से 01:20 बजे, उमरिया से 02:15 बजे, कटनी से सुबह 04:50 बजे, मैहर से 06:40 बजे, सतना से 07:15 बजे, मानिकपुर से 09:02 बजे, प्रयागराज छिवकी 10:20 बजे, चुनार से 11:32 बजे, वाराणसी से दोपहर 02:50 बजे, गाजीपुर सिटी से 03:30 बजे और बलिया से 04:45 बजे छूटकर छपरा 07:00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी यात्रा में 08864 छपरा-गोदिया होली विशेष गाड़ी 13 मार्च को छपरा से रात में 10:15 बजे प्रस्थान कर बलिया से 11:25 बजे, दूसरे दिन गाजीपुर सिटी से 00:25 बजे, वाराणसी से 02:50 बजे, चुनार से 03:50 बजे, प्रयागराज छिवकी से सुबह 04:10 बजे, मानिकपुर से 06:40 बजे, सतना से 08:50 बजे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैहर से 09:20 बजे, कटनी से 10:20 बजे, उमरिया से 11.56 बजे, शहडोल से 13:00 बजे, अनूपपुर से दोपहर 01:40 बजे, पेंड्रारोड से 02:22 बजे, उस्लापुर से शाम 04:55 बजे, भाटापारा से 06.01 बजे, रायपुर से 07:18 बजे, दुर्ग से रात 20:55 बजे, राजनांदगांव से 09:18 बजे और डोंगरगद से 10:12 बजे छूटकर गोदिया 11:45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed