फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   GM of Ghazipur Opium Factory arrested with RS 16 lakh cash of bribe he took charge in January this year

गाजीपुर अफीम फैक्टरी का जीएम रिश्वत के 16.32 लाख के साथ गिरफ्तार, छह माह पहले संभाला था कार्यभार

Sun, 18 Jul 2021 10:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 18 Jul 2021 10:36 PM IST
सार

महाप्रबंधक के गिरफ्तार होने की जानकारी मिलते ही रविवार को फैक्टरी के कर्मचारियों और अधिकारियों को सांप सूंघ गया। इस मामले में अफीम फैक्टरी सहित जिले के आला अधिकारी कुछ भी कहने से कन्नी काट रहे हैं।

 

विज्ञापन
GM of Ghazipur Opium Factory arrested with RS 16 lakh cash of bribe he took charge in January this year
आईआरएस की कार में मिठाई के डिब्बे में रखे थे कैश - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जनपद के अफीम कारखाने के इतिहास में यह पहला मामला है जब भ्रष्टाचार के कदाचार से घिरे महाप्रबंधक जैसे बड़े अधिकारी की गिरफ्तारी हुई है। बीते जनवरी माह में आईआरएस अफसर शशांक यादव ने पदभार संभाला था। मुश्किल से अभी छह माह ही बीते थे कि जीएम के भ्रष्टचार की पोल खुलकर सबके सामने आ गई।

विज्ञापन


बता दें कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, कोटा की टीम ने शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की अफीम फैक्टरी  के महाप्रबंधक एवं आईआरएस अधिकारी डॉ.शशांक यादव की गाड़ी से मिठाई के डिब्बे में 15 लाख व पर्स में 1,32,410 रूपये सहित कुल 16.32 लाख रूपये जब्त कर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


इधर, महाप्रबंधक के गिरफ्तार होने की जानकारी मिलते ही रविवार को फैक्टरी के कर्मचारियों और अधिकारियों को सांप सूंघ गया। इस मामले में अफीम फैक्टरी सहित जिले के आला अधिकारी कुछ भी कहने से कन्नी काट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीएम के पास नीमच स्थित अफीम फैक्टरी का भी अतिरिक्त प्रभार था। जहां उनके भ्रष्टाचार की जड़े शाखाओं की तरह फैल गई थी, जिससे एसीबी की टीम अब खोदने की तैयारी में जुट गई है। प्रयागराज के रहने वाले आईआरएस अफसर शशांक यादव महाप्रबंधक से पूर्व दूसरे पद पर तैनात थे। इनके गिरफ्तारी की जानकारी होते ही कारखाना पहुंचे कर्मचारियों एवं अधिकारियों में चर्चा भी तेज हो गई।

उनकr समझ में ही नहीं आ रहा था कि महाप्रबंधक जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठकर कैसे भ्रष्टाचार की जड़ों को मजबूत किया जाता है। हालांकि पूर्व में इस तरह का कोई आरोप महाप्रबंधक पर नहीं है। ऐसे जीएम के इस कुकृत्य से कर्मचारियों एवं अधिकारियों के हड़कंप मचा हुआ है।

अफीम फैक्टरी का महाप्रबंधक चार दिन के रिमांड पर

अफीम काश्तकारों से अवैध वसूली के मामले में पकड़े गए गाजीपुर की अफीम फैक्टरी  के महाप्रबंधक (आईआरएस) शशांक यादव को रविवार को एसीबी न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे एसीबी को चार दिन के रिमांड पर सौंप दिया गया। 

कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ठाकुर चंद्रशील ने बताया कि एसीबी कोटा के पुलिस निरीक्षक अजीत सिंह बगडोलिया ने शशांक यादव को जज प्रमोद कुमार मलिक के सामने पेश किया। एसीबी टीम ने शनिवार सुबह उदयपुर-कोटा मार्ग पर हैंगिंग ब्रिज टोल नाके के पास से आरोपी शशांक को पकड़ा था। आरोपी की कार में रखे बैग में मिले मिठाई के डिब्बे से 15 लाख रुपए मिले थे, जबकि लैपटॉप के बैग और पर्स से 1 लाख 32 हजार 410 रुपए बरामद हुए थे। इन रुपयों का वह कोई हिसाब नहीं दे पाया था। इस कारण जब्त कर लिए गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed