फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Globalization promotes inequality

असमानता को बढ़ावा देता है वैश्वीकरण

Mon, 29 Feb 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Mon, 29 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Globalization promotes inequality
स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में भारत में संस्कृति परिवर्तन और अस्तित्व एवं वैश्वीकरण विषय पर चल रहा दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन रविवार को हो गया। बतौर मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. जयकांत तिवारी ने कहा कि वैश्वीकरण विभेदक है, विनाशक है और असमानता को बढ़ावा देता है। इसकी सार्थकता एवं प्रगतिशीलता, बहुलीकरण एवं सामूहिकता में ही प्रमाणित होगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. एपी सिंह ने कहा कि विश्व के साथ भारत भी आगे बढ़ रहा है लेकिन भाईचारा की कमी समाज का महत्वपूर्ण प्रश्न है। विशिष्ट अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के  प्रो. डा. आरएन त्रिपाठी ने कहा कि समय के साथ उपभोक्ता की संतुष्टि एवं संस्कृति का संरक्षण आवश्यक है। भारतीय संस्कृति का परिचायक कुटुंबीकरण योग है तो वैश्वीकरण मांग है।
विज्ञापन


 आर्य कन्या पीजी कालेज के प्रो. मनीष तिवारी ने डिजिटाइजेशन को उपलब्धि बताया लेकिन इसे ही मनुष्य के एकाकीपन को बढ़ाने का कारक भी बताया। प्रो. अजय राय ने किन्नरों की दशा एवं समलैंगिकता पर प्रकाश डाला। डा. अभय कुमार मालवीय ने कहा कि वैश्वीकरण के इस दौर में विकासशील देशों की पारंपरिक जीवनशैली की ओर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजक सचिव प्रो. अवधेश नारायण राय ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर विस्तार से प्रकाश डाला। संगोष्ठी में विचार व्यक्त करने वालों में डा. कृष्णानंद चतुर्वेदी, डा. नरनारायण राय, डा. देवप्रकाश राय, डा. आरएन तिवारी, प्रो. ज्ञान सिंह, डा. अवधेश कुमार पांडेय, डा. सतीश कुमार पांडेय, डा. विजय कुमार ओझा, डा. सतीश कुमार राय, डा. रवि राय, डा. सुजीत, डा. नित्यानंद राय, डा. राघवेन्द्र पांडेय, डा. अशोक राय, डा.रविन्द्रनाथ राय, रामानुज राय उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव अनंद एवं उपसंहार कार्यक्रम सचिव डा. विलोक सिंह एवं आभार राजनीतिशास्त्र के विभागाध्यक्ष डा. ओमप्रकाश सिंह ने व्यक्त किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed