फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Girls will receive education up to class 12 from the new session

Ghazipur News: नए सत्र से कक्षा 12 तक की शिक्षा प्राप्त करेंगी की छात्राएं

Tue, 24 Feb 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Girls will receive education up to class 12 from the new session
गाजीपुर। जिले के तीन विकासखंडों के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं नए सत्र से विद्यालय परिसर में रहकर ही कक्षा 9 से 12 तक की शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी शुरु कर दी गई है। छात्राओं का कक्षा-नौ में दाखिला कराया जाएगा।
विज्ञापन

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिले के 14 विकासखंडों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) संचालित हैं। इनमें कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को मुफ्त आवासीय शिक्षा दी जा रही है। इन स्कूलों में सौ-सौ सीटें हैं जिसमें 75 प्रतिशत सीट पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं के प्रवेश के लिए निर्धारित है। जबकि 25 प्रतिशत सीट सामान्य वर्ग की गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की बालिकाओं के प्रवेश के लिए है। छात्राओं को आगे की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए केजीवीबी को उच्चीकृत किया जा रहा है। इसके तहत कई ब्लाकों में परिसर में एकेडमिक ब्लाक तो कई में हास्टल का निर्माण कराया जा रहा है। जिन ब्लाकों में एकेडमिक ब्लाक है वहां की छात्राएं उसी में तथा जहां हास्टल की सुविधा है वहां की छात्राएं पास के सरकारी विद्यालय में पढ़ाई करेंगी। तीन ब्लाकों सदर में एकेडमिक ब्लाक तथा शेष दो ब्लाकों मरदह एवं जमानिया में हास्टल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) हरिशंकर मौर्य ने बताया कि 8वीं पास करने वाली छात्राओं को जहां एकेडमिक ब्लाक है उनको वहीं पर तथा जहां हास्टल है उनको पास के इंटर कॉलेज में दाखिला मिल सकेगा। उनकी पढ़ाई में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed