{"_id":"67accc5c2bdb0bc3d1001023","slug":"girlfriend-committed-suicide-by-hanging-herself-after-he-refused-to-marry-her-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-128082-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: शादी से इन्कार करने पर प्रेमिका ने फंदे पर लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: शादी से इन्कार करने पर प्रेमिका ने फंदे पर लटककर दी जान
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। शादी से इन्कार करने पर प्रेमिका ने मंगलवार को फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच कर रही है।
मृतका के पिता ने तहरीर देकर बताया कि पुत्री का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। दोपहर में पुत्री घर में अकेले थी। सभी लोग खेत पर काम करने गए थे। शाम करीब पांच बजे जब खेत से लौटे तो वह पुत्री फंदे पर लटक रही थी।
मृतका के पिता ने कहा कि पुत्री के प्रेम संबंध की जानकारी थी और शादी के लिए तैयार थे। जबकि युवक और उसके परिवार के लोग शादी से मना कर रहे थे। इससे दुखी होकर पुत्री ने आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।