फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Girl raped, accused arrested

बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Girl raped, accused arrested
नंदगंज। थानाक्षेत्र के एक गांव के सिवान में स्थित पंपिंगसेट पर मंगलवार की शाम एक युवक ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद बुधवार को चालान कर दिया।
विज्ञापन

एक गांव की बालिका गत 19 अक्तूबर की शाम सिवान में स्थित एक पंपिंग सेट के पास बकरी को हरा चारा खिला रही थी। इसी दौरान पंपिंग सेट की देखरेख करने वाला एक युवक उसे बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया। पीड़िता किसी तरह उसके चंगुल से छूटने के बाद रोते-बिलखते घर पहुंची। घटना से बालिका इतनी डरी हुई थी कि वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। काफी पूछने के बाद परिजनों को आपबीती बताई। पीड़ित बालिका के पिता ने युवक के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी मुनीश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed