फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Girl commits suicide by jumping in front of train, teenager survives

Ghazipur News: युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी, किशोरी ने हाथ छुड़ाकर बचाई जान

Mon, 13 Mar 2023 11:44 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 13 Mar 2023 11:44 AM IST
सार

दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर पतारी गांव के सामने रविवार को एक युवती ने लिच्छवी एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। जबकि उसके साथ मौजूद किशोरी ट्रेन के आते ही हाथ छुड़ाकर कूदकर भाग गई, जिससे जान बच गई।

विज्ञापन
Girl commits suicide by jumping in front of train, teenager survives
युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी

विस्तार

गाजीपुर जिले के रामपुर पतारी गांव के सामने रविवार को एक युवती ने लिच्छवी एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। जबकि उसके साथ मौजूद किशोरी ट्रेन के आते ही ट्रैक से दूसरी ओर कूदकर भाग गई, जिससे जान बच गई। हालांकि चोट लगने से उसका पैर टूट गया।

विज्ञापन


घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। युवती ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इस बात की जानकारी नहीं है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, एक युवती और एक किशोरी ट्रैक के किनारे इधर-उधर टहल रही थी। शाम करीब पांच जैसे ही मऊ से वाराणसी की ओर जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस आई ट्रेन के आगे कूद गई। युवती की मौके पर कटकर मौत हो गई। जबकि किशोरी ट्रेन देख ट्रैक के किनारे आ गई, जिससे ट्रेन से चोट लगने से उसका पैर टूट गया। सूचना मिलते ही बहलोलपुर चौकी प्रभारी जयदीप पुलिस टीम के साथ पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में घायल किशोरी ने अपना नाम रेनू (15) पुत्री रामजन्म राम निवासी सरसेना थाना चिरैयाकोट जिला मऊ और मृतका का नाम रोशनी (18) पुत्री कतवारू राम निवासी सरसेना थाना चिरैयाकोट जिला मऊ बताया।

रोशनी ने रेनू का पकड़ लिया था हाथ

इधर, घटना की जानकारी होते ही दोनों के परिजन भी रोते- बिलखते मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन आने पर रोशनी ने रेनू को पकड़ लिया था, लेकिन रेनू झटका देकर ट्रैक से कूदकर बाहर हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम पहुंचे आरपीएफ एसआई मनोज शुक्ला भी जांच में जुट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed