{"_id":"65e618b2ed69de85df0ba784","slug":"ghazipur-xi-team-defeated-ramgarh-3-2-ghazipur-news-c-313-1-svns1022-111652-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गाजीपुर इलेवन की टीम ने रामगढ़ को 3-2 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गाजीपुर इलेवन की टीम ने रामगढ़ को 3-2 से हराया
विज्ञापन
सेवराई। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा देवल के महंगू स्पोर्टिंग क्लब की ओर से सोमवार को खेल मैदान पर आयोजित अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच गाजीपुर इलेवन बनाम बिहार प्रांत के रामगढ़ के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में गाजीपुर इलेवन की टीम ने रामगढ़ को 3-2 से हराकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया।
पहले हाफ में गाजीपुर की टीम ने बिहार के रामगढ़ की टीम एक गोल दागकर अपनी बढ़त बना ली। खेल चलता रहा और पहले हाफ के अंतिम समय में गाजीपुर की टीम ने एक गोल दागकर खेल को बराबर पर ला दिया। खेल बराबर होने के बाद पहले हाफ समाप्त होने तक कोई भी टीम कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ का मैच शुरू होने के बाद 20 मिनट के बाद गाजीपुर की टीम ने एक गोल दागकर अपनी बढ़त बना ली। दूसरे हाफ का मैच चलता रहा। अंत तक बिहार की रामगढ़ टीम ने गोल उतारने में असमर्थ रही। गाजीपुर की टीम ने एक गोल से फुटबॉल मैच का यह फाइनल मुकाबला अपने नाम कर शील्ड पर अपना कब्जा जमा लिया।
इसके पूर्व फुटबॉल फाइनल मैच के मुख्य अतिथि देवल गांव के ग्राम प्रधान नरेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। वहीं मैच के निर्णायक अमरेंद्र सिंह रहे। मैन ऑफ द मैच गाजीपुर के सुदामा और मैन ऑफ द सिरीज रामगढ़ के ताल्हा अंसारी को मिला। इस मौके पर चौकी प्रभारी देवल शिवपूजन बिंद, रंगनाथ सिंह, मिथिलेश सिंह, रोशन चौधरी, मनीष चौधरी आदि मौजूद रहे।