फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur won the divisional taekwondo competition by getting twenty five gold medals

पचीस स्वर्ण पदक प्राप्त कर मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गाजीपुर ने मारी बाजी

Mon, 05 Sep 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur won the divisional taekwondo competition by getting twenty five gold medals
शहर के बरबरहना स्थित एमएएच इंटर कॉलेज में दो दिवसीय मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन शनिवार की देर शाम हुआ। माध्यमिक शिक्षा विभाग की मंडल क्रीड़ा समिति के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में गाजीपुर की बालिका टीम ने सात और बालकों ने 18 सहित कुल 25 स्वर्ण पदक जीत कर मंडल में बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संयोजक शाहजहां खान ने बताया कि गाजीपुर की टीम ने पहला, चंदौली ने दूसरा और वाराणसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि जौनपुर की टीम को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। जिला क्रीड़ा सचिव विजयशंकर राय ने बताया कि मंडल की विजेता टीम अब आगरा में 10 से 12 सितंबर तक प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जौहर दिखाएगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तकनीकी निदेशक गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अमित कुमार सिंह ने बताया कि निर्णायक मंडल में मेजबान गाजीपुर से अब्दुल मलिक खान, शुभम मिश्रा, मिर्जापुर से अफसर खान, रायबरेली से अमित श्रीवास्तव, वाराणसी से अरशद रजा एवं चंदौली से दिलीप कुमार गुप्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह के अवसर पर मंडलीय क्रीड़ा सचिव गोपाल प्रसाद, मुहम्मद कमरुद्दीन, मुहम्मद जमील खान, शम्स तबरेज खान, आकाश सिंह, संजीव सिंह, चंदौली टीम के प्रबंधक वंशराज, अरुण कुमार, वाराणसी के टीम मैनेजर विमल राव, गाजीपुर की टीम के प्रशिक्षक बिपूज कुशवाहा, ओमप्रकाश गुप्ता, बबलू पाल, जौनपुर टीम के प्रबंधक अंकित सिंह एवं कोच आशुतोष सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed