फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur: Veeru, carrying a reward of Rs 25,000 arrested after encounter

Ghazipur : 25 हजार का इनामी वीरू मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, प्रेमिका के साथ मिलकर की थी उसके पति की हत्या

Sun, 08 Oct 2023 03:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Oct 2023 03:43 AM IST
सार

खानपुर पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों व अपराधियों की रात चेकिंग बिहारीगंज क्रासिंग के पास कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार बैरिकेडिंग को लड़ाते हुए उचौरी के रास्ते भागने लगा। 

विज्ञापन
Ghazipur: Veeru, carrying a reward of Rs 25,000 arrested after encounter
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिधौना के रहने वाले दुकानदार स्वतंत्र भारती हत्याकांड का मुख्य आरोपी और 25 हजार के इनामी वीरू यादव को पुलिस ने शनिवार की देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। खानपुर पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों व अपराधियों की रात चेकिंग बिहारीगंज क्रासिंग के पास कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार बैरिकेडिंग को लड़ाते हुए उचौरी के रास्ते भागने लगा। 

विज्ञापन


पुलिस ने उसका पीछा किया गया। ग्राम चिरौना कला के पास बदमाश अपने को पुलिस से दोनों तरफ घिरा देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और उसके पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। उसने अपना नाम वीरू यादव निवासी ग्राम खुटवा थाना शादियाबाद बताया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ज्ञानेंद्र भी मौके पर गए और घटनाक्रम की जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक पिस्टल .32 बोर, 3 खोखा कारतूस .32 बोर, एक जिन्दा कारतूस .32 बोर और एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। 


29 सितंबर की शाम मोबाइल दुकानदार व्यापारी स्वतंत्र भारती की वीरू ने अपने दो दोस्तों नंदगंज थाना के डिहिया गांव निवासी गोविंद यादव और हकीमपुर सोंथी निवासी गामा बिंद के साथ मिलकर दिनदहाड़़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने जब हत्याकांड की कड़ी जोड़नी शुरू की तो मृतक की पत्नी कंचन के हत्याकांड में शामिल होने की जानकारी मिली। 

इसके बाद कंचन, गोविंद और गामा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में यह बता सामने आई थी कि कंचन से वीरू का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दूसरी जाति के होने के कारण परिवार के लोग कंचन की शादी इसी वर्ष मार्च में स्वतंत्र से कर चुके थे। इसके बाद वीरू ने कंचन के साथ प्लान बनाकर उसके पति की हत्या कर दी थी। इसके बाद से वीरू फरार चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed