फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur: The boy who went to bathe with his sister Phuferi died by drowning in the pond.

गाजीपुरः फुफेरी बहन के साथ नहाने गए बालक की तालाब में डूबकर मौत

Tue, 14 Sep 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur: The boy who went to bathe with his sister Phuferi died by drowning in the pond.
गाजीपुर के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव स्थित तालाब में मंगलवार को फुफेरी बहन के साथ नहाने गए बालक की डूबकर मौत हो गई। जबकि डूबने से गंभीर बहन का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे के बाद से परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

बहुअरा गांव निवासी नसरूद्दीन का पुत्र दिलशाद (8) अपनी फुफेरी बहन अलीजा (9) और अन्य साथियों के साथ सुबह करीब 11 बजे नहाने तालाब में गया था। वहां स्नान करते समय दोनों भाई बहन गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। शोर मचाने पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने डूब रही अलीजा को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर तो निकाल लिया, लेकिन दिलशाद डूूब गया। इधर हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रोते-बिलखते घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से दिलशाद को पानी से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर अलीजा का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में सन्नाटा पसर गया। इस संबंध में कमलेश पाल ने बताया कि बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed