फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur-Tadighat project will get momentum, and Rs 50 crores will be given

Ghazipur News: गाजीपुर-ताड़ीघाट प्रोजेक्ट को मिलेगी गति, और मिला 50 करोड़

Mon, 05 Feb 2024 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur-Tadighat project will get momentum, and Rs 50 crores will be given
गाजीपुर। अंतरिम बजट में गाजीपुर-ताड़ीघाट प्रोजेक्ट के लिए और 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। यह प्रोजेक्ट पूर्ण होने के अंतिम चरण में है। इसकी निगरानी खुद पीएमओ कार्यालय कर रहा है। यह प्रोजेक्ट जनपद का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। दावा यह भी है कि फरवरी-मार्च में प्रधानमंत्री खुद इस का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

1765.92 करोड़ की धनराशि से 14 नवंबर, 2016 को गाजीपुर-ताड़ीघाट प्रोजेक्ट की अधारशिला रखी गई थी। प्रोजेक्ट के तहत वाराणसी के राजघाट की तर्ज पर गंगा पर रेल कम रोड ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। यह निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। कुछ ही कार्य शेष बचे हुए हैं, जो जल्द पूरा हो जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि अंतरिम बजट में 50 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त होने के बाद यह कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। गाजीपुर-ताड़ीघाट प्रोजेक्ट के तहत गंगा पर सड़क और रेल पुल का निर्माण करके दिल्ली-हावड़ा मेन रूट की लाइन को सिटी रेलवे स्टेशन और घाट स्टेशन से जोड़ा जाना है। इससे दोनों रेल रूट समान रूप से लाभान्वित होंगे। दिल्ली-हावड़ा मेन रूट की अति व्यस्तता को देखते हुए बहुतेरे ट्रेनों का संचालन सिटी रेलवे स्टेशन और घाट स्टेशन होते हुए वाराणसी-छपरा रेल रूट पर किया जा सकता है। इससे वाराणसी-छपरा रेल रूट के यात्रियाें को कई ट्रेनों की सुविधा मिलने से यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

अंतरिम बजट में गाजीपुर-ताड़ीघाट प्रोजेक्ट के लिए और 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। यह प्रोजेक्ट पूर्ण होने के अंतिम चरण में है। इसकी निगरानी खुद पीएमओ कार्यालय कर रहा है। प्रोजेक्ट बहुत जल्द पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विकासचंद्रा, सीपीएम आरवीएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed