{"_id":"6155fb288ebc3e4aff13067b","slug":"ghazipur-ramdhari-wrestler-was-a-revolutionary-warrior-garlanded-the-statue-on-the-15th-death-anniversary-ghazipur-news-vns614664815","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: क्रांतिकारी योद्धा थे रामधारी पहलवान, 15वीं पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: क्रांतिकारी योद्धा थे रामधारी पहलवान, 15वीं पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
विज्ञापन
नंदगज देवकली ब्लाक परिसर में स्वत्रंत्रता सेनानी व पूर्व ब्लाक प्रमुख रामधारी यादव की मूर्ति पर
- फोटो : GHAZIPUR
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं देवकली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नैसारा निवासी रामधारी यादव पहलवान की 15वीं पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को देवकली ब्लॉक परिसर में मनाई गई। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की।
वक्ताओं ने कहा कि रामधारी पहलवान की पहचान क्षेत्र में एक क्रांतिकारी योद्धा के साथ ही समाजसेवी के रूप में रही है। उन्होंने क्रांतिकारियों को मिलने वाली अपनी पेंशन समाजहित में छोड़ दी थी। लोकप्रियता से ही वे 1961 में देवकली ब्लॉक प्रमुख चुने गए थे। इसके बाद वह लगातार 1961 से 1995 तक देवकली के ब्लॉक प्रमुख पद पर बने रहे। जब सीट महिला हुई तो उनकी पत्नी प्रभावती देवी ब्लॉक प्रमुख बनीं। इस प्रकार इनके जीवनकाल में इनके परिवार का ब्लॉक प्रमुख पद पर कब्जा बना रहा। यहां तक कि वर्तमान में भी उन्हीं के परिवार से ब्लॉक प्रमुख पद पर माधुरी यादव अपना दायित्व निभा रही हैं।
वक्ताओं ने कहा कि रामधारी सैदपुर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर दो बार चुनाव भी लड़े लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से प्रभावित होकर सपा की सदस्यता ग्रहण की। जीवन का शेषकाल समाजवादी नेता के रूप में संघर्ष करते हुए 30 सितंबर 2006 को उनका स्वर्गवास हुआ। देवकली ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि उपेंद्र लाल यादव ने सभा में आए लोगों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता सपा के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव एवं संचालन विजयशंकर यादव ने किया। इस मौके पर अरविंद यादव, सत्या यादव, रणजीत यादव, राणा यादव, इंद्रजीत यादव, जिला सचिव विनय यादव, अहमर जमाल, टिंकू यादव, रामवचन यादव, हरे कृष्ण आदि मौजूद थे।